जमीन का बैनामा कराने के बाद भी नहीं दिया कब्जा:सिद्धार्थनगर में जान से मारने की धमकी देने का आरोप, 5 लोगों पर केस दर्ज

Nov 14, 2026 - 08:48
0
जमीन का बैनामा कराने के बाद भी नहीं दिया कब्जा:सिद्धार्थनगर में जान से मारने की धमकी देने का आरोप, 5 लोगों पर केस दर्ज
सिद्धार्थनगर के बांसी कोतवाली क्षेत्र में जमीन का बैनामा कराने के बाद खरीदार को कब्जा नहीं देने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अकबरनगर निवासी सैय्यद जियाउर्रहमान की शिकायत पर पुलिस ने 13 नवंबर 2026 को पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी बेटी शाइस्ता जिया और दामाद अब्दुल करीम रिजवान ने जमीन खरीदने के लिए आरोपियों पर भरोसा किया था। आरोप है कि इटवा के अटलनगर निवासी सुरेंद्रनाथ पांडेय समेत पांच लोगों ने जमीन का कारोबार करने की बात कहकर बांसी के नरकटहां में जमीन दिखाई और अलग-अलग तारीखों में रुपए लेकर उसका बैनामा कराया। जमीन देखने पहुंचे तो गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप तहरीर के अनुसार, बैनामा होने के बाद भी खरीदारों को जमीन पर कब्जा नहीं दिया गया। 8 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे शिकायतकर्ता अपनी बेटी और दामाद के साथ जमीन देखने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि जमीन पर लगाए गए पिलर उखाड़ दिए गए और जमीन की पहचान मिटाने के लिए निशान भी हटा दिए गए। पांच लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा पुलिस ने जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, उनमें सुरेंद्रनाथ पांडेय पुत्र अंबिका प्रसाद पांडेय निवासी अटलनगर, इटवा; मोईद अनवर पुत्र अबरार हुसैन निवासी शास्त्रीनगर, बांसी; अनवर अहमद उर्फ मेना पुत्र जमीरुलरहमान निवासी अकबरनगर, बांसी; जाकिर पुत्र लल्लन निवासी निरालानगर और सादाब अली पुत्र नुसरत निवासी रानीलक्ष्मीनगर, नरकटहां शामिल हैं। पहले भी शिकायत की थी, अब उपनिरीक्षक को सौंपी जांच शिकायतकर्ता ने तहरीर में पहले भी शिकायत करने और कार्रवाई नहीं होने पर दोबारा शिकायत देने की बात कही है। इसके बाद बांसी कोतवाली पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच उपनिरीक्षक शम्स जावेद खान को सौंपी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User