रामलला के पासधारकों को राहत,देर होने पर भी मिलेगा दर्शन:ट्रस्ट के साफ्टवेयर में बदलाव, अब सुविधा के अनुसार बदले जा रहे दर्शन स्लाट
अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर में विराजमान रामलला का पास के माध्यम से दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को अब देर हो जाने पर भी परेशान होकर लौटना नहीं होना पड़ेगा। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दर्शन पास से जुड़े साफ्टवेयर में बदलाव करा दिया है। इस कारण अब उपलब्धता के आधार पर दूसरे स्लाट के दर्शन पास भी आसानी से मिल हो जा रहे हैं। स्लाट परिवर्तन उन्हीं लागिन आइडी से संभव हो सकेगा, जिस आइडी से पहले पास जारी हालांकि, स्लाट परिवर्तन उन्हीं ट्रस्टी या पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की लागिन आइडी से संभव हो सकेगा, जिस आइडी से पहले पास जारी हुआ हो। पहले यह संशोधन संभव नहीं था पहले यह संशोधन संभव नहीं होता था और दर्शनार्थियों के निर्धारित स्लाट के मध्य दर्शन नहीं कर पाने पर पास निरस्त हो जाते थे। इस सुविधा से उन दर्शनार्थियों को लाभ हो रहा है, जो सुदूर क्षेत्रों से आते हैं और कतिपय कारणों से समय पर नहीं पहुंच पाते।
श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दो प्रकार के पास के माध्यम से दर्शनार्थियों को रामलला का वीआइपी दर्शन कराया जाता है। सुगम पास आफलाइन के साथ आनलाइन भी निर्गत होते हैं, जबकि विशिष्ट पास किसी ट्रस्टी या पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की अनुशंसा पर आफलाइन ही निर्गत होते हैं। अन्यथा, सुरक्षा कर्मी प्रवेश द्वार पर चेकिंग के समय प्रवेश नहीं देते थे दोनों प्रकार के पास सात स्लाटों (सुबह सात बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे के मध्य) के लिए जारी होते हैं। इनमें चार स्लाट दो-दो घंटे, एक स्लाट एक घंटे और दो स्लाट डेढ़-डेढ़ घंटे के हैंं। साफ्टवेयर में संशोधन के पहले तक जिस स्लाट का पास निर्गत रहता था, दर्शनार्थियों को उसी समयावधि के भीतर दर्शन कर लेना होता था। अन्यथा, सुरक्षा कर्मी प्रवेश द्वार पर चेकिंग के समय प्रवेश नहीं देते। तो उन्हें मनचाहे स्लाट में दर्शन के लिए पास को संशोधित कराने की सुविधा संशोधन के बाद अब सुविधानुसार पास की उपलब्धता के आधार पर स्लाट बदल जा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर यदि किसी दर्शनार्थी का पास पहले से शाम पांच से सात बजे के स्लाट का बना है। वह शाम सात बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे या फिर दोपहर तीन से पांच बजे के स्लाट के बीच पहुंचते हैं और निर्धारित कोटे के अनुसार पास उपलब्ध हैं, तो उन्हें मनचाहे स्लाट में दर्शन के लिए पास को संशोधित कराने की सुविधा प्रदान कर दी गई है। पहले कोई बदलाव नहीं हो पाने से दर्शनार्थियों के निर्धारित समय पर नहीं पहुंचने से पास निरस्त हो जाते थे और उन्हें सामान्य दर्शन करना पड़ता था।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)