ज्वेलरी दुकान से चोरी के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार:अमेठी पुलिस ने कार बरामद की, महिलाओं के साथ मिलकर करते थे चोरी
अमेठी में ज्वेलरी दुकान से चोरी के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार भी बरामद की है।
पुलिस के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के निर्देश पर रामगंज पुलिस चेकिंग और अपराधियों की धरपकड़ कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर अभिषेक साहू और उसके पिता रामनरेश साहू को गिरफ्तार किया गया।
दोनों चमरौटी मोहल्ला, प्राथमिक विद्यालय के पास, थाना मऊ, जिला चित्रकूट के रहने वाले हैं। उनका वर्तमान पता बलुआ घाट, थाना मुठ्ठीगंज, जिला प्रयागराज है। पुलिस के अनुसार, वे स्विफ्ट डिजायर कार नंबर यूपी 14 सीवाई 9623 के कागजात नहीं दिखा सके।
पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि दो दिन पहले भादर में ज्वेलरी दुकान से चोरी करते हुए दो महिलाएं पकड़ी गई थीं। उसने बताया कि उनमें एक उसकी मां रीना साहू और दूसरी चचेरी बुआ कौशल्या साहू हैं।
अभिषेक के मुताबिक, घटना के दिन उसकी मां और बुआ कार के पास आ रही थीं, तभी लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसके बाद वह और उसके पिता भीड़ देखकर कार लेकर भाग गए।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि वे कार से अलग-अलग बाजारों में जाते थे। वे महिलाओं को ज्वेलरी दुकान से कुछ दूर उतारकर कार में इंतजार करते थे। चोरी के बाद महिलाएं लौटतीं तो वे उन्हें लेकर भाग जाते थे। उन्होंने आसपास के जिलों में भी ऐसी घटनाएं करने की बात बताई।
पुलिस ने कार बरामद कर दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक भीमसेन सिंह, कांस्टेबल राधाकृष्ण, कांस्टेबल आनंद विश्वकर्मा और महिला कांस्टेबल किरन शामिल थीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)