नोएडा की खस्ताहाल सड़कों पर CEO सख्त:सभी टेंडरों का होगा रिव्यू, देरी और घटिया निर्माण पर होगी कार्रवाई, रैंडम जांच कर मांगी रिपोर्ट

Nov 19, 2026 - 15:51
0
नोएडा की खस्ताहाल सड़कों पर CEO सख्त:सभी टेंडरों का होगा रिव्यू, देरी और घटिया निर्माण पर होगी कार्रवाई,  रैंडम जांच कर मांगी रिपोर्ट
शहर की सड़कों की हालत सुधारने के लिए लगातार निर्देश देने के बावजूद स्थिति नहीं सुधर रही है। प्रमुख सड़कों पर भी गड्ढे हैं और कई जगह निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इस पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने नाराजगी जताई है। उन्होंने ऐसी सड़कों की रैंडम जानकारी ली, जिनका निर्माण अब तक पूरा हो जाना चाहिए था। सीईओ ने स्पष्ट किया कि सभी ऐसी सड़कों के निर्माण से जुड़े टेंडरों का रिव्यू कराया जाएगा। सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि टेंडरों की समीक्षा में यह देखा जाएगा कि किस सड़क का निर्माण कब तक पूरा होना था और अभी उसकी वास्तविक स्थिति क्या है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से स्टेटस रिपोर्ट ली जाएगी। जिन सड़कों का काम तय समय में पूरा नहीं हुआ है, उनमें देरी के कारणों की भी जांच होगी। एमपी-2 समेत कई प्रमुख सड़कों पर गड्ढे शहर में एमपी-2 रोड, बोटेनिकल गार्डन के पास, फेज-2 और सेक्टर-71 अंडरपास समेत कई स्थानों पर सड़कें खस्ताहाल हैं। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं, सड़कों से उड़ने वाली धूल वायु प्रदूषण बढ़ा रही है। सीईओ ने कहा कि इन सड़कों का निर्माण जल्द से जल्द पूरा कराया जाएगा। बनी हुई सड़कें उखड़ीं तो गुणवत्ता की भी होगी जांच सीईओ ने बताया कि सिर्फ अधूरी सड़कों के टेंडर ही नहीं, बल्कि उन सड़कों की भी समीक्षा होगी जिनका निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ समय बाद ही उनकी सतह उखड़ने लगी है। शहरवासियों की ओर से सड़क की गुणवत्ता को लेकर मिलने वाली शिकायतों को भी गंभीरता से लिया जाएगा। अधिकारी और ठेकेदार दोनों की तय होगी जिम्मेदारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि टेंडर रिव्यू के दौरान अगर प्रशासनिक स्तर पर लापरवाही या ठेकेदार कंपनी की ओर से खामी सामने आती है तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निर्माण में देरी और गुणवत्ता से जुड़े मामलों में जवाबदेही तय की जाएगी। प्राधिकरण की प्राथमिकता खराब सड़कों को दुरुस्त कराना और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा कराना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User