कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का हापुड़ में स्वागत:दिल्ली महारैली की तैयारियों पर मुरादाबाद में होगी बैठक
हापुड़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा का मंगलवार सुबह करीब 9 बजे हापुड़ में स्वागत किया गया। वह दिल्ली से मुरादाबाद जा रही थीं। निजामपुर बाईपास स्थित शिवा ढाबे पर जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद वह आगे के लिए रवाना हो गई। मुरादाबाद में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। इसमें 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली 'दिल्ली चलो' महारैली की तैयारियों पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया कि जिला कांग्रेस संगठन ने महारैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली को सफल बनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव विजय गोयल, पूर्व शहर अध्यक्ष दिनेश चंद शर्मा, शहर अध्यक्ष इरफान अहमद, पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, नरेंद्र चौहान, रामप्रसाद जाटव, रघुवीर सिंह, सविता गौतम, जिला महासचिव एवं मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग, सभासद विकास दयाल, रामलाल आर्य, सचिन कुमार, सुशांत सिंह, सुखपाल गौतम, गोपाल भारती और महबूब अली सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)