कांग्रेसियों ने कोतवाली गेट घेरा, तहसील में धरने पर बैठे:शाहजहांपुर में युवा जिलाध्यक्ष पर FIR के विरोध में सड़क जाम; डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की मांग

Nov 22, 2026 - 13:46
0
कांग्रेसियों ने कोतवाली गेट घेरा, तहसील में धरने पर बैठे:शाहजहांपुर में युवा जिलाध्यक्ष पर FIR के विरोध में सड़क जाम; डॉक्टरों पर भी कार्रवाई की मांग
शाहजहांपुर में कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष रामजी अवस्थी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में रविवार दोपहर 12 बजे कांग्रेसियों ने कोतवाली गेट घेर लिया। थाना प्रभारी प्रदीप राय से नोकझोंक के बाद कार्यकर्ता तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता समेत दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को एक घंटे का समय दिया, लेकिन इसके बाद भी वे तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन के चलते एसडीएम को भी अपनी गाड़ी सड़क पर रोकनी पड़ी। पुलिस पर पक्षपात का आरोप कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करते हुए रामजी अवस्थी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता ने मांग की कि मामले में डॉक्टरों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। मरीज को भर्ती कराने को लेकर हुआ था विवाद दो दिन पहले एक मरीज को अस्पताल में भर्ती कराने को लेकर रामजी अवस्थी और दो डॉक्टरों के बीच विवाद हुआ था। डॉक्टरों ने मारपीट का आरोप लगाया था। प्राचार्य की शिकायत पर रामजी अवस्थी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। प्रदर्शन में शामिल एक महिला मरीज ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने उनकी फाइल फेंक दी और उन्हें धक्का दिया, जिससे वह गिर गईं। महिला ने यह भी कहा कि उनके दोनों बेटों को जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User