कानपुर के नए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कार्यभार संभाला:NIT से बीटेक और विदेश में की है पढ़ाई, 2009 बैच के IAS अफसर

Nov 17, 2026 - 19:36
0
कानपुर के नए मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने कार्यभार संभाला:NIT से बीटेक और विदेश में की है पढ़ाई, 2009 बैच के IAS अफसर
कानपुर के नए मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया। चार्ज संभालते ही उन्होंने मंडलायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। वाराणसी के बाद अब उन्हें कानपुर मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपनी बेहतरीन कार्यशैली के चलते लगातार चार्ज पर हैं। अपनी तेज तर्रार कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं रहते मूल रूप से तमिलनाडु के निवासी एस. राजलिंगम ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की उपाधि प्राप्त की है। भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश कैडर आवंटित हुआ। उन्होंने अमेरिका की सिरैक्यूज यूनिवर्सिटी के मैक्सवेल स्कूल से लोक प्रशासन के क्षेत्र में भी प्रशिक्षण प्राप्त किया है। एस. राजलिंगम ने प्रशासनिक सेवा की शुरुआत बांदा में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में की थी। इसके बाद वह देवरिया में मुख्य विकास अधिकारी तथा औरैया, सुल्तानपुर, सोनभद्र, कुशीनगर और वाराणसी में जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत रहे। उन्होंने शासन स्तर पर दुग्ध विकास, वाणिज्य कर, बेसिक शिक्षा एवं नगर विकास विभागों से संबंधित महत्वपूर्ण दायित्वों पर रहे। इसके अतिरिक्त वह अयोध्या में नगर आयुक्त के पद पर भी सेवाएं दे चुके हैं। वाराणसी में जिलाधिकारी के रूप में कार्य करने के उपरांत उन्होंने वहां मंडलायुक्त का दायित्व संभाला था। अब शासन ने उन्हें कानपुर मंडल के मंडलायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी है। मंडलायुक्त कार्यालय का किया निरीक्षण चार्ज संभालने के बाद ही मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का अवलोकन कर वहां संपादित किए जा रहे कार्यों एवं कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की। मंडलायुक्त ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शासन की परियोजनाओं को धरातल पर उतारना और योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी आईएएस एस. राजलिंगम अपनी बेहतरीन कार्यशैली के चलते चर्चा में रहते हैं। इससे पहले वह वाराणसी, कुशीनगर, सोनभद्र, सुल्तानपुर और औरैया में जिलाधिकारी सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User