कानपुर के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी:कोहरे के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ के फेरे घटे, यात्रा करने से पहले चेक कर लें शेड्यूल

Oct 22, 2026 - 12:47
0
कानपुर के रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी:कोहरे के चलते कई ट्रेनें रद्द, कुछ के फेरे घटे, यात्रा करने से पहले चेक कर लें शेड्यूल
रेलवे ने कोहरे के मौसम में परिचालन के कारणों से कई ट्रेनों को निरस्त करने, कुछ के फेरों में कमी करने और दो ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त करने का फैसला लिया है। इसका असर कानपुर सेंट्रल से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। खासकर कानपुर-काठगोदाम के बीच सफर करने वाले यात्रियों को दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक अपनी यात्रा की योजना ट्रेन के शेड्यूल के अनुसार बनानी होगी। इसके अलावा दिवाली और छठ त्योहारों के लिए रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच आरक्षित 'वंदे भारत स्पेशल' ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेगी, जहां इसका 5 मिनट का ठहराव होगा। रेलवे ने कोहरे के चलते कई ट्रेनें रद्द की उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस और काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस को सप्ताह में एक-एक दिन निरस्त रखा जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर, आनंद विहार, मऊ, छपरा, फर्रुखाबाद, टनकपुर और शक्तिनगर समेत कई शहरों को जोड़ने वाली ट्रेनों के संचालन में भी बदलाव किया गया है। कुछ ट्रेनों के निर्धारित दिनों में दिसंबर से फरवरी तक लगातार फेरे रद्द रहेंगे। कानपुर-काठगोदाम एक्सप्रेस के 13-13 फेरे रद्द कानपुर सेंट्रल से काठगोदाम जाने वाली ट्रेन नंबर 12209 एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार को 8 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027 तक निरस्त रहेगी। इस दौरान इसके कुल 13 फेरे रद्द किए जाएंगे। वहीं, काठगोदाम से कानपुर सेंट्रल आने वाली ट्रेन नंबर 12210 एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार को 7 दिसंबर 2026 से 1 मार्च 2027 तक नहीं चलेगी। इसके भी कुल 13 फेरे निरस्त रहेंगे। गोरखपुर और आनंद विहार रूट पर भी असर गोरखपुर से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ट्रेन नंबर 12595 को 15 दिसंबर 2026 से 14 फरवरी 2027 तक निरस्त रखने का निर्णय लिया गया है। वापसी में ट्रेन नंबर 12596 आनंद विहार टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस 16 दिसंबर 2026 से 15 फरवरी 2027 तक निरस्त रहेगी। ये ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन चलती हैं। इसी तरह संतरागाछी-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 22857 के 7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक कुल 12 फेरे रद्द रहेंगे। वापसी में ट्रेन नंबर 22858 आनंद विहार टर्मिनल-संतरागाछी एक्सप्रेस 8 दिसंबर 2026 से 23 फरवरी 2027 तक कुल 12 फेरे नहीं लगाएगी। भागलपुर और गोरखपुर की ट्रेनों के भी कई फेरे रद्द ट्रेन नंबर 22405 भागलपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दिसंबर 2026 में 3, 10, 17, 24 और 31 तारीख को, जनवरी 2027 में 7, 14, 21 और 28 तारीख को और फरवरी में 4, 11, 18 और 25 तारीख को निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर ट्रेन नंबर 22406 आनंद विहार टर्मिनल-भागलपुर एक्सप्रेस दिसंबर में 2, 9, 16, 23 और 30 तारीख को, जनवरी में 6, 13, 20 और 27 तारीख को और फरवरी में 3, 10, 17 और 24 तारीख को नहीं चलेगी। गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12571 और वापसी में ट्रेन नंबर 12572 के भी दिसंबर, जनवरी और फरवरी में कई निर्धारित फेरे निरस्त रहेंगे। फर्रुखाबाद-छपरा और मऊ रूट पर भी बदलाव कानपुर क्षेत्र के यात्रियों के लिए फर्रुखाबाद-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15083 और छपरा-फर्रुखाबाद एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15084 के संचालन में बदलाव किया गया है। दोनों ट्रेनों के दिसंबर 2026 से फरवरी 2027 के बीच कई फेरे निरस्त रहेंगे। मऊ-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15025 दिसंबर में 15, 22 और 29 तारीख को, जनवरी में 5, 12, 19 और 26 तारीख को और फरवरी में 2 और 9 तारीख को नहीं चलेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15026 दिसंबर में 18 और 25 तारीख को, जनवरी में 1, 8, 15, 22 और 29 तारीख को और फरवरी में 5 और 12 तारीख को निरस्त रहेगी। टनकपुर-शक्तिनगर रूट की ट्रेनों पर भी असर टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15074 दिसंबर में 16, 23 और 30 तारीख को, जनवरी में 6, 13, 20 और 27 तारीख को व फरवरी में 3 और 10 तारीख को निरस्त रहेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 15073 सिंगरौली-टनकपुर एक्सप्रेस दिसंबर में 17, 24 और 31 तारीख को, जनवरी में 7, 14, 21 और 28 तारीख को और फरवरी में 4 और 11 तारीख को नहीं चलेगी। टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15076 और शक्तिनगर-टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15075 के भी दिसंबर से फरवरी के बीच कई फेरे रद्द रहेंगे। नॉर्थ ईस्ट और महानंदा एक्सप्रेस के संचालन में कटौती कामाख्या-आनंद विहार टर्मिनल नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12505 प्रत्येक बुधवार और रविवार को निरस्त रहेगी। वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 12506 प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को नहीं चलेगी। इन ट्रेनों के दिसंबर 2026, जनवरी और फरवरी 2027 में निर्धारित कई फेरे रद्द किए गए हैं। अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 12988 मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को निरस्त रहेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस बुधवार, शुक्रवार और रविवार को नहीं चलेगी। सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 15483 अलीपुरद्वार जंक्शन-दिल्ली जंक्शन बुधवार और रविवार को, जबकि वापसी में ट्रेन नंबर 15484 दिल्ली-अलीपुरद्वार जंक्शन एक्सप्रेस शुक्रवार और सोमवार को निरस्त रहेगी। कानपुर होकर दिल्ली से पटना जाएगी वंदे भारत दिवाली और छठ त्योहारों के लिए रेलवे ने पटना और नई दिल्ली के बीच आरक्षित 'वंदे भारत स्पेशल' ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेगी, जहां इसका 5 मिनट का ठहराव होगा। ट्रेन नंबर 02253 पटना-नई दिल्ली वंदे भारत स्पेशल 24 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार, सोमवार और बुधवार को चलेगी। वहीं, पटना से सुबह 10 बजे रवाना होकर शाम 5:50 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में यह नई दिल्ली से सुबह 8:35 बजे चलेगी और दोपहर 1:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। झांसी-दिल्ली एक्सप्रेस ग्वालियर तक ही चलेगी रेलवे ने दो ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण भी किया है। ट्रेन नंबर 12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक झांसी से ग्वालियर के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी। वहीं, ट्रेन नंबर 12280 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस इसी अवधि में ग्वालियर से झांसी के बीच आंशिक रूप से निरस्त रहेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User