कानपुर की डॉ. निशा कटियार को 2 गोल्ड मेडल मिले:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के विज्ञान भवन में किया सम्मानित
कानपुर नगर के बिल्हौर ब्लॉक के बरंडा गांव की डॉ. निशा कटियार को प्रसूति एवं स्त्री रोग के क्षेत्र में दो गोल्ड मेडल मिले। 20 नवंबर 2026 को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया। डॉ. निशा को दिल्ली के आरएमएल से प्रसूति एवं स्त्री रोग में ये मेडल मिले हैं। उनकी उपलब्धि से परिवार और इलाके के लोगों में खुशी है। डॉ. ब्रिलियंस अवार्ड से भी सम्मानित उनके पिता गिरीश चंद्र कटियार गोरखपुर में होमगार्ड्स के डिवीजनल कमांडेंट और डिवीजनल ट्रेनिंग सेंटर में तैनात हैं। डॉ. निशा ने एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। उनके छोटे भाई आकाश कटियार भी एमबीबीएस डॉक्टर हैं। उनकी मां सीता कटियार कानपुर के अरौल स्थित एसआर मेमोरियल की प्रबंधिका हैं। इससे पहले डॉ. निशा को दिल्ली सरकार की ओर से डॉ. ब्रिलियंस अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)