संतकबीर नगर में रोजगार सृजन अभियान आज से शुरू:सांथा की 71 में से 29 पंचायतों में जारी हुए मास्टर रोल
संतकबीरनगर के सांथा विकासखंड समेत पूरे प्रदेश में में आज से एक सप्ताह का विशेष रोजगार सृजन अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत वीबी-जी राम जी योजना के जॉब कार्डधारकों को काम देने पर जोर रहेगा। ब्लॉक की 71 ग्राम पंचायतों में से 29 में मास्टर रोल जारी हुए हैं। इनमें 5 पंचायतों में आवास के काम के लिए मास्टर रोल जारी किए गए हैं। बाकी 24 पंचायतों में मजदूरों को रोजगार मिलेगा। इस हिसाब से करीब 34 प्रतिशत पंचायतों में ही मास्टर रोल जारी हुए हैं। अभियान के दौरान श्रमिकों की मांग बढ़ाने, ज्यादा परिवारों को रोजगार देने और गांवों में विकास कार्य आगे बढ़ाने की चुनौती होगी। शनिवार देर रात दस बजे तक विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा के मुताबिक, अमथरी, अठलोहिया, बेनेथू, बरघाट, करमा कला, बौरव्यास, बेलवा मिश्र, डबरा, फुलवरिया, गनवरिया, धोबहा, गोबदौड़ी, हकीम राई, हंसवापार, झुड़िया, कसमा, कटया, कोइलभार, मेंहदूपार, मुसहरा, निघूरि, परसवनिया, परसिया, प्रतापपुर, पटना खास, रमवापुर मिश्र, सांथा और सेवहा चौबे में मास्टर रोल जारी हुए हैं। अमथरी, बरघाट, डबरा, हकीमराई मेंहदूपार और प्रतापपुर में आवास के काम के लिए मास्टर रोल जारी किए गए हैं। उपायुक्त वीबी जी राम जी प्रभात द्विवेदी ने कहा कि आज से एक सप्ताह के लिए विशेष रोजगार सृजन सप्ताह मना रहा है, इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नही होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)