कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:गैंगस्टर अजय ठाकुर जेल भेजा गया, लाइन शॉर्ट कर ट्रांसफार्मर और तार चुराने वाले 7 अरेस्ट
नमस्कार, कानपुर की कल (मंगलवार) की 10 बड़ी खबरें… रंगदारी, हत्या के प्रयास, गैंगरेप समेत 35 से ज्यादा मुकदमों में नामजद गैंगस्टर अजय ठाकुर को पुराने रंगदारी केस में पुलिस ने जेल भेजा। वहीं, स्कॉर्पियो से ग्रामीण इलाकों में घूमकर ट्रांसफार्मर और बिजली के तार चोरी करने वाले 7 लोगों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें 1- रंगदारी के पुराने केस में गैंगस्टर अजय ठाकुर गया जेल, कचहरी में वकीलों ने पीटा कानपुर में रंगदारी, हत्या के प्रयास, गैंगरेप समेत 35 से ज्यादा मुकदमों में नामजद गैंगस्टर अजय ठाकुर को बर्रा पुलिस ने मंगलवार दोपहर एक पुराने रंगदारी केस में नौबस्ता स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल से अरेस्ट जेल भेज दिया गया। अधिकारियों का कहना है कि रंगदारी केस में आरोपी के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी था। पढ़ें पूरी खबर… 2- भाजपा विधायक बोले- गाली बकी तो मुंह में जूता घुसेड़ देंगे ‘किसी ने गाली बकी तो मुंह में जूता घुसेड़ देंगे... इतना बाराहां कौन हो गया कि जो गाली देगा। किसी के भी माई के लाल का हाथ हो, उसकी ऐसी की तैसी। पाप बढ़ने नहीं देंगे।’ ये बातें किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने कहीं। वह गोविंद नगर की विद्यार्थी मार्केट में दो दुकानदारों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे थे। इस दौरान गाली-गलौज और धमकी की जानकारी मिलने पर वह नाराज हो गए। पढ़ें पूरी खबर… 3- 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा पर धोखाधड़ी का केस कानपुर में ‘कच्चा बादाम गर्ल’ एक्ट्रेस अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन पर धोखाधड़ी, मानहानि, धमकी देने और झूठी जानकारी देने के आरोप लगाए गए हैं। कोर्ट ने परिवादी आशीष कुमार के बयान दर्ज कराने के लिए 5 नवंबर की तारीख तय की है। ‘नगाड़ा नाइट्स’ कार्यक्रम में आयोजक का आरोप है कि अंजलि करीब 12 मिनट में ही कार्यक्रम छोड़कर चली गईं। पढ़ें पूरी खबर... 4- होमगार्ड भर्ती धांधली में ACMO से पूछताछ होगी, बैंक खातों की पड़ताल करेगी पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा के मेडिकल चेकअप में कथित धांधली की जांच तेज हो गई है। पुलिस अब पता लगाएगी कि आरोपी डॉक्टरों ने कितने अभ्यर्थियों से कितनी रकम वसूली और पैसा किन-किन खातों में ट्रांसफर हुआ। इसके लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक से जानकारी मांगी गई है। मेडिकल के लिए गठित डॉक्टरों के पैनल में ऐन वक्त पर बदलाव क्यों किया गया, इसकी पड़ताल के लिए पुलिस एसीएमओ से भी पूछताछ करेगी। पढ़ें पूरी खबर... 5- जेल के डॉक्टर ने किया बंदी का पोस्टमार्टम, दो दिन बाद थी ड्यूटी, रोस्टर तोड़ा कानपुर जेल में बंद वाहन चोरी के आरोपी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद 23 अक्टूबर को पैनल और वीडियोग्राफी की निगरानी में उसका पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की ड्यूटी रोस्टर के मुताबिक 25 अक्टूबर को थी, लेकिन उन्होंने दो दिन पहले ही पोस्टमार्टम कर दिया।बंदी के परिजनों ने जेल की रसोई में आटा गूंथने से मना करने पर कर्मचारियों पर पिटाई का आरोप लगाया था। पढ़ें पूरी खबर... 6- 30 साल से अटकी न्यू कानपुर सिटी को हरी झंडी, फर्स्ट फेज में 597 प्लॉट होंगे लॉन्च कानपुर में खुद का घर और जमीन का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) की न्यू कानपुर सिटी योजना के पहले फेज को यूपी रेरा से मंजूरी मिल गई है। 24 अक्टूबर को मिली अनुमति के बाद अब केडीए 597 प्लॉट की स्कीम लॉन्च करने की तैयारी में जुट गया है। दिवाली से पहले योजना लॉन्च कर आवेदन मांगे जा सकते हैं। खास बात यह है कि इसमें बड़े प्लॉट के साथ निम्न आय वर्ग (LIG) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए भी प्लॉट रखे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 7- लाइन शॉर्ट कर ट्रांसफार्मर और तार चुराते थे, कबाड़ी को बेचते; 7 अरेस्ट कानपुर में स्कॉर्पियो से देर रात ग्रामीण इलाकों में घूमकर ट्रांसफार्मर और बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों ने बिठूर और चौबेपुर में ट्रांसफार्मरों से कॉपर की क्वॉइल और बिजली के तार चोरी किए थे। पढ़ें पूरी खबर... 8- सजेती में हर्ष फायरिंग से बुजुर्ग की मौत, परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े सजेती में हर्ष फायरिंग में 60 वर्षीय बुजुर्ग की गोली लगने से मौत हो गई थी, पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचते चीख पुकार मच गई। मंगलवार सुबह परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे, सूचना मिलते घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत सर्किल फोर्स के साथ गांव पहुंचे, परिजनो को कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, इसके बाद परिजनों ने दोपहर में यमुना नदी किनारे बुजुर्ग के शव का अंतिम संस्कार किया है। पढ़ें पूरी खबर... 9- स्कूल के रास्ते पर 300 मीटर तक कूड़ा, डीएम से हटाने की गुहार लगाई शारदा नगर में गंदगी से परेशान लोगों ने मंगलवार को जिला प्रशासन से गुहार लगाई। नौ नंबर क्रॉसिंग से माउंट कॉर्मल स्कूल तक करीब 300 मीटर में सड़क पर कूड़ा डाले जाने से स्थानीय लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि रिहायशी इलाके में कूड़े का अवैध संग्रहण केंद्र बना दिया गया है। यहां दिनभर कूड़े का ढेर लगा रहता है। बदबू और गंदगी के बीच लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों को हो रही है। पढ़ें पूरी खबर... 10- 700 किमी सफर के लिए चिड़याघर से निकला दरियाई घोड़ा, अब इंदौर के पार्क में रहेगा कानपुर के प्राणी उद्यान से 12 साल के नर दरियाई घोड़े (हिप्पो) सतीश को मंगलवार को इंदौर के कमला नेहरू जूलॉजिकल पार्क के लिए रवाना कर दिया गया। वन्यजीवों के अंतरराज्यीय विनिमय कार्यक्रम के तहत दोनों चिड़ियाघरों के बीच जानवरों की अदला-बदली की जा रही है। इसके तहत सोमवार को इंदौर से मादा शेरनी बिजली को कानपुर लाया गया था। सतीश को इंदौर भेजा गया है, नया ठिकाने कमला नेहरू जुलॉजिकल पार्क में होगा, अपने माता-पिता से सतीश अब 700 किलोमीटर दूर रहेगा। पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)