हापुड़ में पहली बार होगा स्वदेशी घोड़ों का हॉर्स शो:कार्तिक मेले में 20 नवंबर को होगा मुकाबला, 19 नवंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन

Oct 28, 2026 - 07:38
0
हापुड़ में पहली बार होगा स्वदेशी घोड़ों का हॉर्स शो:कार्तिक मेले में 20 नवंबर को होगा मुकाबला, 19 नवंबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन
हापुड़ के गढ़ गंगा कार्तिक मेले में पहली बार स्वदेशी नस्ल के घोड़ों का हॉर्स शो आयोजित किया जाएगा। 20 नवंबर को होने वाले इस शो में 5 से 6 कैटेगरी में प्रतियोगिताएं होंगी। पशुपालन विभाग ने अश्व पालकों से 19 नवंबर तक रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है। 25-30 लाख श्रद्धालु आते हैं मेले में गढ़मुक्तेश्वर मेले में हर साल 25 से 30 लाख श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां 20 से 25 हजार घोड़ों और खच्चरों की खरीद-बिक्री भी होती है। डीएम कविता मीना की पहल पर अश्व पालकों को प्रोत्साहित करने के लिए हॉर्स शो आयोजित किया जा रहा है। नर, मादा और बछड़ों की होंगी प्रतियोगिताएं प्रदर्शनी में उन्नत स्वदेशी नस्ल के घोड़ों की 5 से 6 श्रेणियों में प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें नर और मादा घोड़ों के साथ बछड़ों और बछड़ियों की श्रेणियां भी शामिल होंगी। निर्णायक मंडल सर्वश्रेष्ठ घोड़ों का चयन करेगा। विजेताओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार के रूप में शील्ड और प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले घोड़ों का स्वस्थ होना अनिवार्य है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओपी मिश्रा ने अश्व पालकों से अधिक से अधिक संख्या में रजिस्ट्रेशन कराकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। यहां करें संपर्क हॉर्स शो में भाग लेने और रजिस्ट्रेशन से संबंधित जानकारी के लिए अश्व पालक नोडल अधिकारी डॉ. ओमवीर सिंह (संयुक्त निदेशक) से मोबाइल नंबर 9412544195 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्साधिकारी से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User