मऊ में पुलिस ने 3.50 लाख के अवैध पटाखे पकड़े:इंदारा कस्बे से एक आरोपी गिरफ्तार, घर में छिपाकर बेच रहा था
मऊ में दीपावली के त्योहार को देखते हुए पुलिस अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोपागंज पुलिस ने इंदारा कस्बे के एक मकान में छापा मारकर करीब 3.50 लाख रुपये के पटाखे बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में नंदन गुप्ता (34) को हिरासत में लिया है। मकान में छिपाकर रखे थे पटाखे पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर जिलेभर में अवैध पटाखों से जुड़ी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार रात करीब 10 से 11 बजे के बीच पुलिस को इंदारा कस्बे में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री की सूचना मिली। सूचना पर सीओ सत्येंद्र तिवारी के नेतृत्व में कोपागंज पुलिस की टीम ने बताए गए मकान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां 18 गत्तों और पांच बोरों में भरे पटाखे मिले। पुलिस ने बरामद पटाखों की कीमत करीब 3.50 लाख रुपये आंकी है। पटाखे कहां से आए, पुलिस कर रही जांच सीओ सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि मकान से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए हैं। इनके मालिक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि पटाखे कहां से लाए गए थे और किन-किन लोगों को बेचे गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)