गोरखपुर में करवा चौथ पर 'ग्लास स्किन' मेकअप का क्रेज:HD मेकअप और ट्रेंडी हेयर कट्स की भी भारी डिमांड, पार्लरों में प्री-बुकिंग

Oct 28, 2026 - 06:15
0
गोरखपुर में इस बार करवा चौथ पर महिलाओं में 'ग्लास स्किन' मेकअप लुक का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। जिससे चेहरा शाइनी और नेचुरल दिखता है। मेकअप आर्टिस्टों का कहना है कि खुद को सबसे खास और खूबसूरत दिखाने के लिए महिलाएं पारंपरिक मेकअप की जगह नए ब्यूटी ट्रेंड्स को ज्यादा पसंद कर रही हैं। इसके साथ ही ट्रेंडी कट्स का डिमांड भी हाई है। पार्लर और सैलून में जमकर प्री-बुकिंग किया जा रहा है। त्वचा पूरी तरह से हाइड्रेटेड नजर आती गोलघर मंगलम टॉवर स्थित इकॉनिक लग्जरी यूनिसेक्स सैलून की ओनर और मेकअप आर्टिस्ट तस्कीम फातिमा ने बताया कि 'ग्लास स्किन' मेकअप से चेहरा अंदर से ग्लो करता है और त्वचा हाइड्रेटेड नजर आती है। इस मेकअप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि चेहरे के पोर्स या त्वचा का खुरदुरापन काफी हद तक छिप जाता है और स्किन एकदम चिकनी व शीशे की तरह चमकदार दिखाई देने लगती है। भारी-भरकम और ज्यादा डार्क मेकअप के बजाय इसमें काफी हल्की कवरेज दी जाती है, जिससे चेहरे की असली त्वचा की प्राकृतिक बनावट साफ झलकती है और लुक बेहद नेचुरल लगता है। सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती महिलाएं मोहद्दीपुर स्थित आर्टिस्ट यूनिसेक्स सैलून की ओनर और मेकअप एक्सपर्ट्स के नीतू सिंह ने बताया कि आजकल महिलाएं चेहरे पर लाउड या थिक मेकअप की जगह सिंपल और एलिगेंट लुक चाहती हैं। ग्लास स्किन के अलावा सुहागिनों में HD मेकअप और 'नो मेकअप' लुक को लेकर भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। एचडी मेकअप की मदद से चेहरे के दाग-धब्बे पूरी तरह छुप जाते हैं और तस्वीरों व वीडियो में चेहरा बेहद खूबसूरत आता है। वहीं 'नो मेकअप' लुक उन महिलाओं को ज्यादा पसंद आ रहा है जो वर्किंग हैं और बहुत ही सिंपल लेकिन ग्रेसफुल लुक पाना चाहती हैं। 'नो मेकअप' लुक का डिमांड भी हाई उन्होंने बताया कि आजकल नेचुरल दिखना हर महिला की चॉइस है। इसलिए वे ऐसा ही मेकअप करवाना चाहती हैं कि जिससे उनकी सुंदरता निखरकर आए न कि चेहरा बदल जाए। ऐसे में अधिकतर महिलाओं की पसंद नो मेकअप लुक ही रहता है। इसमें मेकअप तो होता है लेकिन बोल्ड न होकर लाइट होता है। जिससे कुछ भी ओवर नहीं दिखता और नेचुरल ब्यूटी बनी रहती है। हेयर स्टाइल में भी दिख रहा नया ट्रेंड साड़ी और लहंगे के साथ अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए महिलाएं बालों के नए स्टाइल्स और कट्स को भी खूब पसंद कर रही हैं। इस करवा चौथ पर बटरफ्लाई कट, मल्टी लेयर कट, एडवांस कट और थ्री-स्टेप्स हेयर कट्स की सबसे ज्यादा डिमांड है। पार्लर संचालकों का कहना है कि बालों को नया शेप और वॉल्यूम देने के लिए महिलाएं पहले ही आकर अपने हेयर कट्स करवा रही हैं। आजकल चेहरे पर शूट करने वाले हेयर कट ही लोग ज्यादा प्रीफर करते हैं। पार्लरों में पैकेज ऑफर और प्री-बुकिंग की होड़ त्योहार के मद्देनजर शहर के छोटे-बड़े सभी ब्यूटी पार्लरों ने महिलाओं के लिए खास करवा चौथ स्पेशल पैकेज तैयार किए हैं। इनमें फेशियल, क्लीन-अप, मेहंदी, हेयर स्पा और मेकअप को एक साथ शामिल किया गया है। पार्लर संचालकों के अनुसार करवा चौथ से एक-दो दिन पहले सबसे ज्यादा भीड़ होती है। इसी वजह से महिलाओं ने ऐन वक्त की कतारों और इंतजार से बचने के लिए अपने स्लॉट पहले से ही बुक करा लिए हैं। त्योहार को लेकर पूरे शहर के ब्यूटी सेंटर्स में जबरदस्त गहमागहमी बनी हुई है। आमतौर पर ये पैकेज 1,999 रुपए से शुरू हो रहे हैं। अलग- अलग पार्लर में सबके रेट अलग- अलग हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User