28 से 30 अक्टूबर तक चक्रवाती-तूफान और भारी बारिश की-आशंका:शाहजहांपुर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, लोगों को सतर्क रहने को कहा

Oct 28, 2026 - 07:38
0
28 से 30 अक्टूबर तक चक्रवाती-तूफान और भारी बारिश की-आशंका:शाहजहांपुर प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी, लोगों को सतर्क रहने को कहा
शाहजहांपुर प्रशासन ने चक्रवाती तूफान को लेकर एडवाइजरी जारी की है। एडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि 28 से 30 अक्टूबर तक जिले में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान बिजली विभाग समेत सभी जुड़े अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है। लेखपाल, कानूनगो और पंचायत सहायकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने इलाकों में लोगों को सूचित करें। लोगों से कहा गया है कि वे दो दिन तक सुरक्षित जगहों पर रहें। अगर घर गिरने की हालत में हों, तो वहां से हटकर दूसरी जगह चले जाएं। यात्रा जैसी चीजों से बचें और जोखिम न उठाएं, क्योंकि बचाव बहुत जरूरी है। बता दें कि कुछ दिन पहले बाढ़ से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल खराब हो गई थी। कई कमजोर मकान बारिश से गिर गए थे और नदियों का पानी बढ़ गया था। तेज हवाओं और बारिश ने धान व गन्ने की फसल को भी गिरा दिया था, जिससे किसानों की समस्याएं बढ़ गई थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User