गाजियाबाद में धूप खिलने से मौसम साफ:परसों से फिर मौसम बदलने का अनुमान, अगले सप्ताह से 18 डिग्री सेल्सियस आएगा तापमान
गाजियाबाद में दीपावली से पहले ही प्रदूषण में आज कुछ राहत मिली है। जहां गाजियाबाद, नोएडा और हापुड़ की हवा साफ हुई है। हालांकि ग्रेप 1 लागू किए जाने के बाद एनसीआर के जिलों में हवा की गुणवत्ता बिगड़ने को लेकर प्रशासन अलर्ट है। आज यूपी का कोई भी जिला एक्यूआई रेड जोन में नहीं है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए गाजियाबाद और पूरे एनसीआर में ग्रेप-1 लागू कर दिया गया है। आने वाले दिनों में हवा की गुणवत्ता और खराब होने की आशंका है। नगर निगम ने शहर की सड़कों और पौधों पर छिड़काव शुरू करा दिया है। 24 अक्टूबर की रात को तेज हवाएं चलने से हवा साफ हुई है। जिससे एक्यूआई में एक साथ गिरावट आई। यूपी के जिलों और दिल्ली का AQI घटा ग्रेप 1 में लागू होने के नियम पूरे जिले में निर्माण और तोड़फोड़ की जगह पर एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल जरूरी है। होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट के तंदूर में कोयला या लकड़ी जलाने पर सख्त रोक रहेगी। सड़कों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव और मशीनों से सफाई की जाएगी। यह जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। कहीं भी खुले में कचरा या सूखे पत्ते जलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। तारकोल से बनने वाली सड़कों पर भी रोक रहती है, तारकोल गर्म होने से अधिक प्रदूषण फैलता है। आज मौसम साफ रहने का अनुमान गाजियाबाद में आज सोमवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। सुबह न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जहां रात में सर्दी बढ़ने लगी है। जबकि दिन में अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हवा आज 6 किमी प्रति घंटा से बह रही है। अगले सप्ताह से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। रात का तापमान गिरने से मौसम सर्द होने लगा है। परसों से फिर मौसम बदलने का अनुमान है। 28 अक्टूबर से फिर बारिश मौसम में बदलाव के बीच 28 अक्टूबर से फिर मौसम बदलने का अनुमान है। जहां 2 दिन एनसीआर और आसपास के जिलों में हल्की बारिश का अनुमान है। बेमौसम बारिश से फिर तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है। जिससे सर्दी तेजी से बढ़ेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)