कानपुर में 30KG चांदी चोरी करने वाला MCA ग्रेजुएट गिरफ्तार:10 लाख का कर्ज था, कोर्ट में अर्जी डालकर पूछा- क्या मैं वांटेड हूं ?

Sep 28, 2026 - 14:40
0
कानपुर में 30KG चांदी चोरी करने वाला MCA ग्रेजुएट गिरफ्तार:10 लाख का कर्ज था, कोर्ट में अर्जी डालकर पूछा- क्या मैं वांटेड हूं ?
फीलखाना थानाक्षेत्र में ज्वैलर्स के घर से 30 किलो चांदी और कैश चोरी करने के मामले में पुलिस ने फीलखाना निवासी MCA ग्रेजुएट सुधांशु अग्रवाल को अरेस्ट किया है। पकड़े गए आरोपी पर जुएं–सट्‌टे का 10 लाख कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने अपने घर से 500 मीटर दूर ज्वैलर्स के घर चोरी की थी। डीसीपी ईस्ट ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ने चांदी नानाराव पार्क में अलग–अलग स्थानों पर मिट्‌टी में गाड़ दी थी, जिसे उसकी निशानदेही पर बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी को शक था कि उसे पुलिस अरेस्ट कर लेगी, जिस पर उसने खुद कोर्ट में अर्जी दाखिल कर पूछा कि– क्या वो किसी मामले में वांटेड है, जिसके बाद पुलिस का शक पुख्ता हो गया और उसे अरेस्ट कर लिया गया। 12 सिंतबर को दुकान से घर लेकर आए थे चटाई मोहाल निवासी किशोर सिंह ने बताया था कि उनकी चौक सराफा स्थित कल्याण भवन के सामने प्रियंका ज्वैलर्स के नाम से शॉप है। परिवार में पत्नी सुशीला, बेटा अभय व बेटी प्रियंका है। बताया कि दो मंजिला मकान में वह अकेले रहते है। ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरे में एक अलमारी और बेड रखा रहता है, जबकि फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर पूरा परिवार रहता है। किशोर के मुताबिक 12 सितंबर की रात 8:30 बजे वह दुकान से तकरीबन 75 लाख रुपए की 30 किलो चांदी और 75 हजार कैश लेकर आए थे। 10-10 किलो की चांदी तीन अलग–अलग पैकेटों में थी, रात 9 बजे घर पहुंचने पर कैश और चांदी मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखी अलमारी में रख दी थी। अलमारी लॉक करने के बाद चाबी कमरे में ही रख दी थी। 18 सितंबर की रात चोरी की जानकारी हुई थी 18 सिंतबर की रात करीब 9:30 बजे बेटा अभय बाइक घर के अंदर खड़ी करने के लिए अलमारी के पास रखे लकड़ी के पटरे को उठाने पहुंचा, जहां उसने अलमारी खुली हुई देखी। जानकारी पर वह मौके पर पहुंचे तो अलमारी का लॉकर खुला हुआ था, जबकि उसमें रखी चांदी और कैश गायब मिला था। जिसके बाद उन्होंने डॉयल–112 पर मामले की जानकारी दी थी। घटना की जानकारी पर एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय व फीलखाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर 15 सिंतबर को एक युवक घर के आसपास झोला लेकर टहलता हुआ नजर आया था। कुछ देर बाद युवक झोला कंधे पर रखकर जाता हुआ दिखाई दे रहा था। 222 किलो चांदी बरामद की डीसीपी ईस्ट सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि चोरी के मामले में फीलखाना निवासी सुधांशु अग्रवाल को फलमंडी से अरेस्ट किया गया है। उसके कब्जे से चोरी की गई 22.348 किलो चांदी बरामद की गई है। सुधांशु MCA से ग्रेजुएट करने के बाद कल्याणपुर स्थित एक कंपनी में नौकरी करने लगा था। डीसीपी ने बताया कि ज्वैलर्स किशोर सिंह के घर की गली में चार सीसीटीवी कैमरे लगे है, जिसमें वह कैद हो गया, लेकिन चेहरा साफ नहीं दिखा था। अन्य फुटेज में चेहरा साफ होने के बाद उसके घर के आसपास पुलिस ने पूछताछ शुरू की, लेकिन पड़ोसियों ने पहचानने से इंकार कर दिया था। इस दौरान उसने खुद डर कर कोर्ट में आख्या दाखिल कर पूछा, कि– क्या मैं किसी मामले में वांटेड हूं, जिसकी रिपोर्ट पुलिस के पास आई तो शक और पुख्ता हो गया, जिस पर उसे अरेस्ट कर जेल भेजा गया है। 17 को हो गई थी जानकारी, परिवार ने छिपाए रखा डीसीपी ईस्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार को 17 सितंबर को घर से चांदी चोरी होने की जानकारी हो गई थी, लेकिन परिवार ने पूछताछ के डर से पुलिस को जानकारी नहीं दी। उन्हें आशंका था कि पुलिस चांदी की इनवाइस के बारे में जानकारी करेगी। 17 सितंबर को ज्वैलर्स किशोर सिंह अपनी बेटी प्रियंका का एग्जाम कराने भी ले गए थे। परिजनों ने सोचा था कि एग्जाम देकर लौटने पर पुलिस को घटना की जानकारी देंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User