कानपुर में भाजपा विधायक बोले- मुंह में जूता घुसेड़ देंगे:मुजफ्फरनगर में सपा-भाजपाई भिड़े, सपा नेता मंत्री से माइक छीन रहे थे
कानपुर में किदवई नगर से भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी गाली-गलौज सुनकर भड़क गए। सोमवार रात 8 बजे 2 कारोबारियों के बीच बीच विवाद सुलझाने पहुंचे थे। उन्होंने कहा- किसी ने गाली बकी तो मुंह में जूता घुसेड़ देंगे। कोई भी हो, उसकी ऐसी की तैसी। सभी मिल-जुलकर रहिए। बाजार में ईमानदारी से कारोबार करिए। मुजफ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल और सपा नेता राकेश शर्मा माइक के लिए भिड़ गए। दोनों महर्षि वाल्मीकि जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जब कपिल देव लोगों से बात कर रहे थे, तो सपा नेता ने उनके हाथ से माइक छीनने की कोशिश की। दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए। इधर, बरेली की आवंला लोकसभा सीट से भाजपा के पूर्व सांसद धमेंद्र कश्यप मंगलवार को समाजवादी पार्टी जॉइन करेंगे। दोपहर 1 बजे सपा मुखिया अखिलेश यादव प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)