कानपुर में सुबह से मौसम साफ, निकली कड़ी धूप:रात-दिन के तापमान में 15°C का अंतर, उत्तर-पश्चिमी हवाएं बढ़ा रहीं ठंडक

Oct 23, 2026 - 07:39
0
कानपुर में सुबह से मौसम साफ, निकली कड़ी धूप:रात-दिन के तापमान में 15°C का अंतर, उत्तर-पश्चिमी हवाएं बढ़ा रहीं ठंडक
कानपुर में मौसम का मिजाज दिन और रात में अलग-अलग बना हुआ है। शुक्रवार को तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात के समय ठंडक बनी रहेगी। मौसम में यह उतार-चढ़ाव अगले एक हफ्ते तक जारी रहने की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) की मौसम रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों के बीच 15.2 डिग्री का अंतर रहा। सुबह-शाम ठंड से बचाव जरूरी मौसम में लगातार बदलाव के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे में सुबह और शाम ठंड से बचाव करना जरूरी है। तापमान में उतार-चढ़ाव का असर पशुओं की सेहत पर भी पड़ सकता है। रात में उत्तर-पश्चिमी हवाओं से गिर रहा पारा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात में उत्तर-पश्चिमी हवाओं से पारा गिर रहा है। पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई बर्फबारी के बाद वहां से आने वाली हवाओं का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, इन हवाओं का प्रवाह अभी लगातार नहीं बना हुआ है। सामान्य से कम रहा तापमान सीएसए की गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम है। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 93 प्रतिशत रही। सुबह और रात में ठंडक, जबकि दिन में धूप के कारण गर्मी महसूस हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User