चित्रकूट में 25 से 27 अक्टूबर तक शरदोत्सव:नानाजी देशमुख के जन्मदिवस पर होंगे कार्यक्रम, शरद पूर्णिमा पर प्रसाद में खीर मिलेगी

Oct 23, 2026 - 07:39
0
चित्रकूट में 25 से 27 अक्टूबर तक शरदोत्सव:नानाजी देशमुख के जन्मदिवस पर होंगे कार्यक्रम, शरद पूर्णिमा पर प्रसाद में खीर मिलेगी
चित्रकूट में भारत रत्न नानाजी देशमुख के जन्मदिवस और शरद पूर्णिमा पर तीन दिन का शरदोत्सव होगा। यह आयोजन 25 से 27 अक्टूबर तक चलेगा। दीनदयाल शोध संस्थान, संस्कृति संचालनालय मध्यप्रदेश और सतना जिला प्रशासन इसे दीनदयाल परिसर में करवा रहे हैं। हर शाम 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से आए कलाकार भक्ति गायन, नृत्य और सुगम संगीत पेश करेंगे। पहले दिन शरद पूर्णिमा पर खीर प्रसादी भी बांटी जाएगी। इस साल चित्रकूट में आई बाढ़ के कारण शरदोत्सव पहले टाल दिया गया था। बाद में संत समाज और शहर के लोगों की बैठक में इसे फिर से आयोजित करने पर सहमति बनी। 25 अक्टूबर को पवन तिवारी और रूट्स नादात्म भक्ति गायन करेंगे। 26 अक्टूबर को जगन्नाथ पुरी की अभिनयना डांस अकादमी श्रीकृष्ण बाल लीला दिखाएगी। आशा वैष्णव भी भक्ति गायन करेंगी। अंतिम दिन मैहर वाद्यवृंद और श्रीराम अय्यर सुगम संगीत पेश करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User