कानपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर:रक्तदाताओं को प्रमाण व प्रशस्ति पत्र, जूस, नाश्ता एवं फल वितरित किए गए

Nov 01, 2026 - 18:19
0
कानपुर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर:रक्तदाताओं को प्रमाण व प्रशस्ति पत्र, जूस, नाश्ता एवं फल वितरित किए गए
कानपुर में प. सत्यनारायण पारसनाथ दिवाकर प्रसाद शिक्षा एवं सेवा समिति द्वारा 43वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर हरमिलाप मिशन स्कूल, रतनलाल नगर, कानपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी तरनजीत सिंह ने रक्तदान करके किया। उन्होंने रक्तदाताओं को जूस पिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया और युवाओं से रक्तदान की अपील की। शिविर उर्सला ब्लड बैंक की टीम ने सम्पन्न करवाया, जिसमें वरिष्ठ टेक्नीशियन शैलेन्द्र कुमार ने नेतृत्व किया। कार्यक्रम संयोजक जय मिश्रा ने 93वीं बार रक्तदान किया और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया। सभी रक्तदाताओं को स्वैच्छिक रक्तदान प्रमाण पत्र, प्रशस्ति पत्र, जूस, नाश्ता एवं फल वितरित किए गए। शिविर में राजीव भाटिया, विजय मिश्रा, ऋषभ बाजपेई, प्रकाश कुमार, शुभ्रा प्रियदर्शिनी, ज्योति शिखा, गौरव आदि ने भाग लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User