मुजफ्फरनगर में आर्य समाज की स्थापना:आदर्श कॉलोनी में संपन्न हुआ यज्ञ, सदस्यों ने लिया प्रचार का संकल्प
मुजफ्फरनगर के आदर्श कॉलोनी में 1 नवंबर 2026 को यज्ञ के साथ आर्य समाज की स्थापना की गई। यज्ञ के यजमान सतीश आर्य और उनकी धर्मपत्नी रहे। यज्ञ का संचालन ब्रह्मा दिनेश आर्य और अध्वर्यु अश्वनी आर्य ने किया। कार्यक्रम में जिला सभा के मंत्री अनूप सिंह राठी और योगाचार्य सुरेंद्र आर्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर दोनों पुरोहितों ने आर्य समाज के अर्थ और यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। आदर्श कॉलोनी आर्य समाज के सदस्यों ने घर-घर यज्ञ कराने और आर्य समाज के विचारों का प्रचार-प्रसार करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में आसपास के लोगों ने विद्वानों के विचार सुने और प्रसाद ग्रहण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)