उत्तर प्रदेश में विकास की गति को मजबूती देगी JDU:कार्यकर्ता सम्मेलन में निशांत कुमार बोले - UP में BJP का घटक दल बनाकर लड़ेंगे विधानसभा चुनाव
वाराणसी के रोहनिया स्थित रामलीला मैदान में जनता दाल यूनाइटेड का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इसी के साथ यूपी में बिहार की सबसे बड़ी पार्टी JDU ने चुनावी शंखनाद कर दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने साफ किया कि JDU उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। लेकिन यह चुनाव NDA एलायंस में लड़ा जाएगा और यूपी के विकास की गति को मजबूती देने का काम करेगा। रोहनिया में मंच पर पहुंचे निशांत कुमार का स्वागत उत्साही कार्यकर्ताओं ने गदा और भगवान बुद्ध की प्रतिमा के साथ किया। इसके बाद सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। NDA का घटक दल बनकर लड़ेंगे यूपी में चुनाव कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद निशांत कुमार ने कहा - हम उत्तर प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने और उसके विस्तार के लिए आए हैं। अभी 2027 में जो विधानसभा का चुनाव होने वाला है। उसमें हम उतरने का सोच रहे हैं और हम एक एनडीए के घटक दल के रूप में यहां पर चुनाव लड़ने का प्रयास करेंगे।
हमारी कोशिश रहेगी कि एनडीए के घटक दल के रूप में हम चुनाव लड़ें और पिताजी की जो विचारधारा है उसको हम जन-जन तक पहुचाएं। सीएम योगी की विचारधारा को आगे ले जाना है निशांत कुमार ने आगे कहा कि अपने कार्यकर्ता भाइयों से भी मैं कहूंगा जो मेरे पिताजी ने बिहार में जो काम किया है। जो एक मॉडल तैयार किया है उन्होंने, उस मॉडल को यहां पर भी लागू करें और। वैसे आदित्यनाथ योगी जी भी खुद विकास कर रहे हैं। हम लोग उनके साथ हैं और हम उनके नेतृत्व में लड़- लड़ सकते हैं और उनकी विचारधारा को सोचे हैं उसे आगे बढ़ाना है। ताकि उत्तर प्रदेश में भी जो विकास की गति है, उसे मजबूती मिले। जनता और महिलाओं के हित में करेंगे काम
निशांत कुमार ने कहा - हमारी पार्टी बिहार की तरह जनता और महिला सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश में भी काम करेगी। इसके लिए हम NDA का घटक दल बनकर यूपी सरकार को मजबूती प्रदान करेंगे और उनके साथ ही मिलकर चुनाव लड़ेंगे। हम अपनी पार्टी को और मजबूती देने के लिए उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने जा रहे हैं। इसके लिए आज यह पहला कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)