सपा के पूर्व-जिलाध्यक्ष की टिप्पणी पर ब्राह्मण समाज में आक्रोश:सार्वजनिक माफी मांगने की मांग, ऐसा न करने पर प्रदर्शन की चेतावनी
मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव की ब्राह्मण समाज और सनातन धर्म को लेकर की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अखिल भारतीय ब्राह्मण कल्याण संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील कुमार पांडेय एडवोकेट ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने शिव शंकर यादव से 24 घंटे के अंदर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है। ऐसा न होने पर 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे शहर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन करने और मुकदमा दर्ज कराने की मांग उठाने की चेतावनी दी है। अखिलेश यादव से निष्कासन की मांग सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज और सनातन धर्म के प्रति इस तरह की कथित टिप्पणियां समाज की भावनाओं को आहत करने वाली हैं। उन्होंने इसे ब्राह्मण समाज का अपमान बताते हुए कहा कि ऐसी भाषा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिव शंकर यादव को तत्काल पार्टी से निष्कासित करने की मांग भी की। 4 नवंबर को प्रदर्शन का आह्वान पांडेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समाज के सम्मान की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से 4 नवंबर को दोपहर 12 बजे शहर कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। साथ ही कथित आपत्तिजनक बयान के खिलाफ आवाज उठाने, संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की मांग करने और ऐसे नेताओं के सामाजिक बहिष्कार का आह्वान किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)