कानपुर से दिल्ली-मुंबई का सफर होगा आसान:सेंट्रल स्टेशन और गोविंदपुरी पर रुकेंगी स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत
त्योहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला किया है। इनमें कई ट्रेनों का ठहराव कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन पर दिया गया है। इससे कानपुर के यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु और अन्य शहरों की यात्रा में सहूलियत मिलेगी। ये ट्रेनें 17 से 20 नवंबर के बीच अलग-अलग तारीखों में चलेंगी। कानपुर सेंट्रल पर रुकने वाली ट्रेनें गोरखपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (05051/05052) का ठहराव कानपुर सेंट्रल पर होगा। गोरखपुर से 19 नवंबर को चलने वाली ट्रेन रात 10:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 10 मिनट रुकने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होगी। वापसी में 20 नवंबर को दिल्ली से चलकर यह ट्रेन रात 8:25 बजे कानपुर पहुंचेगी। इसी तरह गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05041) 19 नवंबर को शाम 7:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 3:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद आगे के लिए रवाना होगी। छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल इसके अलावा छपरा से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05055) 18 नवंबर को रात 8 बजे छपरा से चलेगी। यह अगले दिन सुबह 10:45 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद मुंबई के लिए रवाना होगी। छपरा से दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05053) भी 18 नवंबर को रात 9 बजे रवाना होगी। यह 19 नवंबर को सुबह 10:55 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। इसके अलावा मऊ से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05075) 18 नवंबर को रात 8:40 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनों का किया संचालन रेलवे ने रक्सौल से प्रतापनगर के लिए भी एकतरफा स्पेशल ट्रेन (05583) चलाई है। यह 18 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रक्सौल से रवाना होकर रात 11:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वहीं बरौनी से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05291) 18 नवंबर को सुबह 8 बजे बरौनी से चलेगी और अगले दिन रात 1 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। गोरखपुर से उधना जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05017) का भी कानपुर सेंट्रल पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 18 नवंबर को दोपहर 2:05 बजे कानपुर पहुंचेगी। कानपुर के यात्रियों को मिलेगी राहत रेलवे ने रक्सौल से प्रतापनगर के लिए भी एकतरफा स्पेशल ट्रेन (05583) चलाई है। यह 18 नवंबर को सुबह 10:15 बजे रक्सौल से रवाना होकर रात 11:20 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वहीं बरौनी से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05291) 18 नवंबर को सुबह 8 बजे बरौनी से चलेगी और अगले दिन रात 1 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। गोरखपुर से उधना जाने वाली स्पेशल ट्रेन (05017) का भी कानपुर सेंट्रल पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 18 नवंबर को दोपहर 2:05 बजे कानपुर पहुंचेगी। गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन पर भी कई स्पेशल ट्रेनों का ठहराव रहेगा। छपरा से अहमदाबाद जाने वाली एकतरफा स्पेशल ट्रेन (05067) 17 नवंबर को शाम 5:10 बजे छपरा से रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 5:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। मालदा टाउन से शकूरबस्ती जाने वाली स्पेशल ट्रेन (03457) 18 नवंबर को सुबह 10 बजे रवाना होकर 19 नवंबर को सुबह 6:20 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 03458, 19 नवंबर को शकूरबस्ती से चलकर 20 नवंबर को रात 1:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। इन ट्रेनों के चलने से भी यात्रियों का सफर होगा आसान अहमदाबाद से दरभंगा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (09465/09466) का भी गोविंदपुरी में ठहराव होगा। अहमदाबाद से दरभंगा जाने वाली ट्रेन 20 और 27 नवंबर को चलेगी और अगले दिन शाम 6:25 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में दरभंगा से अहमदाबाद जाने वाली ट्रेन 23 और 30 नवंबर को रवाना होकर अगले दिन रात 8:30 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। रांची से आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (08077/08078) भी गोविंदपुरी स्टेशन पर रुकेगी। रांची से 17 नवंबर को चलने वाली ट्रेन 18 नवंबर को सुबह 5:13 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से 18 नवंबर को रवाना होने वाली ट्रेन 19 नवंबर को रात 2 बजे गोविंदपुरी पहुंचेगी। शकूरबस्ती से वाराणसी जाने वाली एकतरफा स्पेशल ट्रेन (04440) का भी 18 नवंबर को गोविंदपुरी में सुबह 6:15 बजे ठहराव रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)