ऋषिकेश में बस खाई गिरी, संभल के 2 की मौत:बिजली सजावट का काम करते थे, घर लौटते समय हुआ हादसा
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गोला बाजार के पास मंगलवार सुबह बस खाई में गिर गई। हादसे में संभल के दो युवकों की मौत हो गई। उनकी पहचान दोपहर 3 बजे हुई। इसके बाद परिजन ऋषिकेश रवाना हो गए। मृतकों की पहचान चंदौसी के पावर हाउस इलाके के विक्की (37), पिता स्व. सेवाराम और रोहित कश्यप (30), पिता हरिराम कश्यप के रूप में हुई है। दोनों संभल जिले के चंदौसी कस्बे के रहने वाले थे। विक्की पिछले 20 साल से उत्तराखंड के श्रीनगर और आसपास के इलाकों में बिजली की सजावट का काम करता था। रोहित ने भी उसके साथ काम शुरू किया था। दोनों 20 दिन काम करने के बाद दीपावली मनाने घर आए थे। दीपावली और भाई दूज के बाद दोनों सोमवार रात घर से मुरादाबाद के लिए निकले। वहां से ट्रेन पकड़कर ऋषिकेश जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बस खाई में गिर गई और दोनों की मौत हो गई। रोहित के परिवार में पत्नी रिशु, मां रेनू कुमारी और तीन बच्चे हैं। उनकी बेटियां गोरी (9) और पॉपी (7) हैं। बेटे अभि की उम्र 5 साल है। पिता की मौत के बाद रोहित परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। विक्की की मां धनवती हैं। परिजन ने बताया- दोनों के शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। शव बुधवार सुबह 11 बजे तक घर पहुंचने की संभावना है। दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)