अब रात 11 बजे तक कर सकेंगे रामलला के दर्शन:दर्शन समय एक घंटे की बढ़ी, परिक्रमा मेला को देखते हुए ट्रस्ट का निर्णय
: अक्षय नवमी 18 नवंबर से शुरू होने वाली 14 कोसी और पंच कोसी परिक्रमा मेला को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने दर्शन व्यवस्था में महत्वपूर्ण परिवर्तन किया है। यह परिवर्तन 18 नवंबर से 22 नवंबर परिक्रमा की समाप्ति तक जारी रहेगा। इस बदलाव के क्रम में श्रीराम लला के दर्शन अब रात्रि 11 बजे तक हो सकेंगे। पहले रात्रि 8:45 तक मुख्य द्वार से दर्शन हेतु प्रवेश बंद कर दिया जाता था। इसको बदल कर 8:45 पर भोग और सायं आरती के लिए दर्शन रोक दिया जाएगा किंतु सायं आरती के पश्चात 9:30 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक प्रवेश और दर्शन चलता रहेगा।
न्यास के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रि) ने उक्त आशय की जानकारी दी।न्यास के प्रमुख पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) को अवगत करा दिया है ताकि उसके क्रम में व्यवस्था को सुचारू किया जा सके! कोई परेशानी न हो, सुगम और सुलभ दर्शन हो, इसलिए दर्शन के समय में यह बदलाव माना जा रहा है कि परिक्रमा में शामिल होने वाले हजारों श्रद्धालु श्रीराम लला के दर्शन भी करने आएंगे। इस लिहाजा परिसर में श्रीराम भक्तों की बड़ी संख्या आएगी। उनको कोई परेशानी न हो, सुगम और सुलभ दर्शन हो, इसलिए दर्शन के समय में यह बदलाव किया गया है। श्रद्धालुओं की चहल पहल लगभग चार दिन रहने वाली है बताते चले कि 14 कोसी परिक्रमा का प्रारंभ 17 - 18 नवंबर की देर रात एक बजकर 20 मिनट पर (बुधवार) होगा। इसका समापन 20 नवंबर (शुक्रवार) प्रातः दो बजकर 55 मिनट पर होगा। यानी श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं की चहल पहल लगभग चार दिन रहने वाली है।
इसीलिए न्यास ने दर्शन के समय को रात 11 बजे ( एक घंटे अधिक) तक करने की निर्णय लिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)