कानपुर स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ:कानपुर स्पोर्ट्स कमेटी बनाने की घोषणा, सभी खेलों के विशेषज्ञ होंगे शामिल
कानपुर शहर में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेलों के विकास की संभावनाओं पर चर्चा के लिए रविवार को होटल कैलास, आवास विकास में खेल मंथन-कानपुर स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव 2026 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, शिक्षाविद डॉ. सिधांशु राय, अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी महेंद्र प्रताप, कलाकार अन्नू अवस्थी, होटल निदेशक पीसी अग्निहोत्री, उद्यमी बलराम नरूला और क्रीड़ा भारती की प्रांत मंत्री नीतू कटियार ने किया। मंत्री राकेश सचान ने कहा कि कानपुर में प्रतिभाओं और संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत केवल बेहतर विजन और मंच की है। डॉ. सिधांशु राय ने सभी खेलों के विशेषज्ञों को शामिल कर कानपुर स्पोर्ट्स कमेटी बनाने की घोषणा की। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव पाठक ने निर्धारित विजन के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। श्रम विभाग के अधिकारी आदर्श कुमार और अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेट खिलाड़ी रोहित व राहुल ने दिव्यांग एवं ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की बात कही।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)