दिव्यांग बच्चों का शैक्षिक भ्रमण:ऐतिहासिक धरोहरों और वैज्ञानिक जानकारियों से रूबरू हुए दिव्यांग छात्र
जालौन में दिव्यांग बच्चों को ऐतिहासिक और वैज्ञानिक जानकारियों से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी ने 103 दिव्यांग बच्चों को टी-शर्ट और कैप पहनाकर बस को हरी झंडी दिखाकर झांसी के लिए रवाना किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने रानी लक्ष्मीबाई किले का अवलोकन किया। यहां उन्हें वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के जीवन और किले के गौरवशाली इतिहास की जानकारी दी गई। बच्चों ने उत्सुकता से ऐतिहासिक तथ्यों को जाना और कई जानकारियां अपनी डायरी में दर्ज कीं। इसके बाद उन्हें स्पेस म्यूजियम ले जाया गया, जहां सौरमंडल, ब्रह्मांड और अंतरिक्ष विज्ञान से संबंधित जानकारियां दी गईं। बीएसए विकास चौधरी ने कहा कि ऐसे शैक्षिक भ्रमण से बच्चों को नई चीजें सीखने और समझने का अवसर मिलता है। इससे उनके ज्ञान और अनुभव का विस्तार होता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)