नोएडा के एलआईजी सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग:इनवर्टर में शॉट सर्किट बताई गई वजह, दमकल ने 20 मिनट में आग पर पाया काबू

Nov 20, 2026 - 10:00
0
नोएडा के एलआईजी सोसाइटी के फ्लैट में लगी आग:इनवर्टर में शॉट सर्किट बताई गई वजह, दमकल ने 20 मिनट में आग पर पाया काबू
सेक्टर-99 स्थित एलआईटी के ब्लाक नंबर 26 के फ्लैट में गुरुवार देर रात को इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। फ्लैट से धुआं और आग की लपटें उठती देखकर सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना 19 नवंबर 2026 को थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-99 स्थित एक सोसाइटी के आवास में हुई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह इनवर्टर में शॉर्ट सर्किट होना सामने आया है। आग फ्लैट के अंदर ही सीमित रही। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके का निरीक्षण किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User