हाथरस में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू:वार्ड 27 की लेबर कॉलोनी में नगर पालिका की पहल, अंधेरे से राहत

Nov 20, 2026 - 11:20
0
हाथरस में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू:वार्ड 27 की लेबर कॉलोनी में नगर पालिका की पहल, अंधेरे से राहत
हाथरस के वार्ड नंबर 27 स्थित लेबर कॉलोनी के पार्क में स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। पार्क में लंबे समय से पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों को शाम और रात के समय परेशानी होती थी। पार्क में प्रकाश व्यवस्था बेहतर कराने की मांग स्थानीय निवासी लगातार उठा रहे थे। पूर्व भाजपा सभासद प्रत्याशी पीयूष बब्बू ने भी इस समस्या को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी और जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल को ज्ञापन सौंपा था। इसमें पार्क में स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की गई थी। इसके बाद नगर पालिका परिषद ने लाइट लगाने का कार्य शुरू कराया। सहारनपुर से आए इलेक्ट्रीशियन रविकांत और अंकित सैनी ने लाइट लगाने का काम किया। इससे पार्क में टहलने आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सुविधा मिलेगी। कार्य शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई और नगर पालिका की पहल का स्वागत किया। लोगों ने इस समस्या को उठाने के लिए पीयूष बब्बू के प्रयासों की भी सराहना की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User