अंबेडकरनगर में छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की आज अंतिम तारीख:ऑनलाइन नवीनीकरण के बाद संस्थान में जमा करनी होगी हार्डकॉपी; चूके तो अटक सकता है लाभ
अंबेडकरनगर में पूर्वदशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना का लाभ पाने से चूकने से बचना है तो पात्र छात्र-छात्राओं को शुक्रवार यानी 20 नवंबर को आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत ऑनलाइन आवेदन का नवीनीकरण करने और उसकी हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करने की अंतिम तिथि आज निर्धारित की गई है। ऐसे में आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले विद्यार्थियों के पास अब आखिरी मौका है। कई वर्गों के विद्यार्थियों के लिए जारी हुई संशोधित समय-सारिणी जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के कक्षा 9 से 10 और कक्षा 11 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति आवेदन की संशोधित तृतीय समय-सारिणी जारी की गई है। इसके तहत 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन का नवीनीकरण करने के बाद उसकी हार्डकॉपी संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना अनिवार्य है। आवेदन अग्रसारित नहीं करने पर संस्थान की तय होगी जिम्मेदारी जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिले के सभी शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समयसीमा में परीक्षण कर उन्हें अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। किसी संस्थान की ओर से पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय से अग्रसारित नहीं किए जाने पर उसकी जिम्मेदारी तय की जाएगी। विद्यार्थियों से समय रहते प्रक्रिया पूरी करने की अपील जिला समाज कल्याण अधिकारी ने विद्यार्थियों से अपील की है कि अंतिम दिन की औपचारिकता में उलझने के बजाय तत्काल ऑनलाइन आवेदन का नवीनीकरण कर उसकी हार्डकॉपी संस्थान में जमा कर दें। निर्धारित समयसीमा चूकने पर छात्रवृत्ति का लाभ मिलने में परेशानी हो सकती है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)