मैनपुरी में गौवंश का शव मिलने पर कार्रवाई की मांग:गौरक्षक दल मौके पर पहुंचा, जांच के लिए सैंपल भेजा, प्रदर्शन की दी चेतावनी

Oct 26, 2026 - 23:16
0
मैनपुरी में गौवंश का शव मिलने पर कार्रवाई की मांग:गौरक्षक दल मौके पर पहुंचा, जांच के लिए सैंपल भेजा, प्रदर्शन की दी चेतावनी
मैनपुरी में गोवंश का शव मिलने और उसकी खाल उतरी होने का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने अज्ञात लोगों पर गौवंश की हत्या कर खाल उतारने का आरोप लगाया है। सोमवार रात करीब 8 बजे संगठन के पदाधिकारी कोतवाली पहुंचे और शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराने की मांग की। संगठन ने चेतावनी दी है कि कार्रवाई में लापरवाही हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। मामला कोतवाली क्षेत्र में शीतला माता मंदिर रोड स्थित नए पुल के नीचे का है। संगठन के जिलाध्यक्ष शिवम कुमार के मुताबिक, रविवार रात करीब 9 बजे पुल के नीचे एक मृत गौवंश मिलने की सूचना मिली थी। टीम के साथ मौके पर पहुंचे पदाधिकारियों ने देखा कि गौवंश की खाल उतरी हुई थी। इसके बाद डायल 112 पर सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने जांच की कार्रवाई शुरू कराई। प्रशासन की ओर से डॉक्टर को बुलाकर मृत गौवंश का सैंपल भी लिया गया। सोमवार की रात करीब 8 बजे संगठन ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास शराब के क्वार्टर पड़े होने की बात भी कही। उनका कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर यह पता लगाया जाना चाहिए कि गौवंश को वहां कौन लेकर आया और उसके साथ क्या हुआ। जिलाध्यक्ष शिवम शाक्य ने प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगालने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। संगठन ने पुलिस प्रशासन और जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेने की अपील की है। पदाधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई जरूरी है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि मामले में लापरवाही बरती गई तो विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा धरना-प्रदर्शन करेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User