बकरी चराने गई किशोरी कुएं में गिरी, मौत:प्रतापगढ़ में ग्रामीणों और फायर यूनिट ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव निकाला
प्रतापगढ़ के लालगंज में बकरी चराने गई किशोरी की कुएं में गिरने से डूबकर मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर यूनिट ने ग्रामीणों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के छोटी पयागीपुर गांव निवासी जगदीश सरोज की 17 वर्षीय बेटी शोभा रविवार को करीब 12 बकरी चराने घर से निकली थी। गांव से करीब 500 मीटर दूर एक पुराना कुआं है। बताया गया कि बकरी चराने के दौरान किशोरी खेलते हुए कुएं के पास पहुंच गई। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। कुएं में गिरने के बाद किशोरी की चीख सुनकर आसपास मौजूद अन्य चरवाहे मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के द्वारा कुछ देर तक रस्सी के सहारे निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लालगंज से फायर यूनिट को बुलाया। ग्रामीणों के सहयोग से फायरकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी का शव कुएं से बाहर निकाला। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)