कौशांबी में 23 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे:इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने आदेश जारी किया
कौशांबी में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को देखते हुए कौशांबी जिले में 23 अक्टूबर को सभी स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक एल.बी.मौर्य की ओर से गुरूवार की रात 8 बजे जारी आदेश के अनुसार, जिले में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक संचालित सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से 22 अक्टूबर को जारी आदेश में बताया गया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड और अन्य बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में भी 23 अक्टूबर को अवकाश रहेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा और जिला विद्यालय निरीक्षक एल.बी. मौर्य ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार कौशांबी में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं के मद्देनजर जारी इस आदेश के तहत शुक्रवार, 23 अक्टूबर को कक्षा 12 तक के सभी संबंधित शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)