कुशीनगर में शिक्षक निर्वाचन के लिए शांतिपूर्ण मतदान:डीएम-एसपी ने केंद्रों का निरीक्षण किया, 84.15 प्रतिशत वोटिंग के बाद मतपेटियां गोरखपुर भेजीं गईं
कुशीनगर में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। जनपद में कुल 84.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। जिला प्रशासन ने शाम 5.15 बजे फाइनल मतदान प्रतिशत जारी किया। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चला। इसके लिए 15 मतदान केंद्र बनाए गए थे, जहां 3496 शिक्षक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला प्रशासन ने निष्पक्ष चुनाव के लिए पूरी सतर्कता बरती। जिलाधिकारी संजय चौहान ने पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के साथ पडरौना ब्लॉक, नगर पालिका पडरौना, रामकोला ब्लॉक और कप्तानगंज के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से वोटिंग की जानकारी ली और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। मतदान खत्म होने के बाद मतपेटियों को कलेक्ट्रेट सभागार लाया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में इन्हें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर भेजा जा रहा है। मतगणना 27 अक्टूबर को वहीं होगी। स्थानीय शिक्षक व आईस MLC चुनाव में बतौर निर्दल प्रत्याशी राजीव यादव ने कहा कि शिक्षकों के इस चुनाव में राजनीतिक दलों के उतरने को लेकर शिक्षकों ने इस बार उन्हें सबक सिखाने का संकल्प लिया है । उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि प्रधानी का चुनाव बना दिया गया, मुख्यमंत्री मैदान में उतर गए और दूसरी तरफ समाजवादी कुनबा भी उतर गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)