कौशांबी में रोजगार मेले में 947 युवाओं का चयन:35 कंपनियों ने 1635 अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू, मारुति ने 83 को दी नौकरी

Nov 19, 2026 - 18:50
0
कौशांबी में रोजगार मेले में 947 युवाओं का चयन:35 कंपनियों ने 1635 अभ्यर्थियों के लिए इंटरव्यू, मारुति ने 83 को दी नौकरी
कौशांबी के राजकीय ITI परिसर, मंझनपुर में गुरुवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें 35 कंपनियों ने 1,635 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इनमें से 947 युवाओं का प्राथमिक चयन किया गया। मेला शाम पांच बजे तक चला। जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से उत्तर प्रदेश मिशन रोजगार के तहत मेले का आयोजन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। जिले और आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे युवाओं ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया और विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार दिया। मारुति ने 83, एयरटेल ने 59 युवाओं को चुना चयनित अभ्यर्थियों में टाटा फिएट के 55, मदरसन के 48, लावा मोबाइल के 15 और श्री रमेश होंडा के पांच अभ्यर्थी शामिल हैं। श्री रमेश चैरिटेबल एवं रिसर्च सेंटर ने पांच, प्राइम कनेक्ट सर्विसेज ने 59 और रॉकमैन इंडस्ट्रीज ने 18 अभ्यर्थियों का चयन किया। इसके अलावा वोडाफोन ने 17, भारतीय जीवन बीमा निगम ने 18, मारुति ने 83, मासा HR सॉल्यूशन ने 47, एयरटेल ने 59 और एलीमेट ने 29 अभ्यर्थियों का चयन किया। अन्य कंपनियों ने भी युवाओं को रोजगार के लिए चुना। चयनित युवाओं को दी शुभकामनाएं जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, निवर्तमान विधायक लाल बहादुर, कौशल विकास मिशन से दीपक मौर्य, योगेंद्र शुक्ला और शिवनरेश शुक्ला समेत अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User