मंडल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 20 नवम्बर को:मुरादाबाद में आरएसडी एकेडमी में होगा आयोजन
युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, जनपद मुरादाबाद के तत्वावधान में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मण्डल स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन दिनांक 20 नवम्बर 2026 को प्रातः 10:00 बजे आर.एस.डी. एकेडमी, रामगंगा विहार में किया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी की स्वीकृति के क्रम में आयोजित होने वाले इस युवा उत्सव में कुल पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें लोकनृत्य (समूह), लोकगीत (समूह), नाटक, पेंटिंग एवं कविता लेखन प्रतियोगिताएं शामिल हैं।
मण्डल स्तरीय युवा उत्सव में मण्डल के पांचों जनपदों में जनपद स्तर पर आयोजित युवा उत्सव कार्यक्रमों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा एवं रचनात्मक कौशल को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)