कौशांबी में सोफे पर सो रही मासूम की जलकर मौत:चाने में चाचा भी झुलसे, कमरे में लगी आग से जला सामान, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Oct 25, 2026 - 08:40
0
कौशांबी में सोफे पर सो रही मासूम की जलकर मौत:चाने में चाचा भी झुलसे, कमरे में लगी आग से जला सामान, शॉर्ट सर्किट की आशंका
कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के बेरुवा गांव में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। सोफे पर सो रही तीन महीने की मासूम शिवांशी की आग में जलकर मौत हो गई। बच्ची को बचाने की कोशिश में उसके चाचा विनोद भी झुलस गए। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह शिवांशी कमरे में सोफे पर सो रही थी। इसी दौरान कमरे में अचानक आग लग गई। बच्ची की मां नेहा देवी ने मासूम को आग की लपटों से घिरा देखा तो चीखने लगीं। उनकी आवाज सुनकर परिवार के लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर बच्ची को आग से बाहर निकालने की कोशिश की। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया परिजन आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची को बचाने के दौरान उसके चाचा विनोद भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। आग इतनी तेजी से फैली कि कमरे में रखा सामान भी जलकर राख हो गया। तीन महीने पहले गूंजी थीं किलकारियां, अब पसरा मातम जिस घर में तीन महीने पहले बेटी की किलकारियां गूंजी थीं, वहां अब मातम पसरा है। इकलौती बेटी को खोने के बाद माता-पिता और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोगों का कहना है कि इस हादसे ने उनकी खुशियां छीन लीं। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका आग लगने की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User