प्रयागराज में AQI 220 के पार, धुप के साथ धुंध:रात में ओस और कोहरे से बढ़ रही ठंडक, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री

Oct 25, 2026 - 08:40
0
प्रयागराज में AQI 220 के पार, धुप के साथ धुंध:रात में ओस और कोहरे से बढ़ रही ठंडक, न्यूनतम तापमान 21 डिग्री
प्रयागराज में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। सुबह और शाम के साथ अब रात में भी ठंडक बढ़ रही है। दिन में धूप निकलने के बावजूद वातावरण में धुंध छाई रहती है, जिससे धूप का असर कम महसूस हो रहा है। रात में ओस पड़ने और सुबह कोहरे जैसी स्थिति बनने से ठंडक बढ़ रही है। तापमान में गिरावट के साथ दिन और रात के मौसम में अंतर भी साफ दिखाई देने लगा है। रात का तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। दूसरी ओर, शहर में वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। प्रयागराज में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 के पार पहुंच गया है। नगर निगम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक 230 दर्ज किया जा रहा है। धुंध और प्रदूषण के कारण वातावरण साफ नहीं दिख रहा है। इससे सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों, बच्चों और बुजुर्गों की परेशानी बढ़ सकती है। दिन में धूप, लेकिन धुंध के कारण कम महसूस हो रही गर्मी सुबह सूरज निकलने के बाद दिन में धूप तो हो रही है, लेकिन वातावरण में धुंध छाए रहने से इसका असर कम महसूस होता है। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव साफ दिखाई देने लगा है। दोपहर में धूप के कारण हल्की गर्मी रहती है, जबकि सुबह और शाम को ठंडक महसूस होने लगी है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण दिन और रात के मौसम में अंतर बढ़ रहा है। रात में ओस और सुबह कोहरे से बढ़ रही ठंडक शहर में रात के समय ओस पड़ने और सुबह कोहरे जैसी स्थिति बनने से ठंड का असर बढ़ रहा है। सुबह जल्दी घर से निकलने वाले लोगों को हल्की ठंड महसूस हो रही है। न्यूनतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से रात और सुबह का मौसम पहले की तुलना में ठंडा हो रहा है। मौसम में बदलाव के साथ लोगों को सुबह और शाम हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस होने लगी है। AQI 200 के पार, नगर निगम क्षेत्र में प्रदूषण अधिक मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ शहर की हवा की गुणवत्ता भी चिंता बढ़ा रही है। प्रयागराज का AQI 200 के पार पहुंच गया है। नगर निगम क्षेत्र के कुछ हिस्सों में प्रदूषण का स्तर सबसे अधिक 230 दर्ज किया जा रहा है। धुंध के साथ प्रदूषित हवा सांस संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है। बच्चों और बुजुर्गों को भी प्रदूषण से बचाने की जरूरत है। प्रदूषण से बचने के लिए बरतें सावधानी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User