सीतापुर में PET के लिए 13 केंद्रों पर सख्ती:आभूषण, माला और धागे उतरवाए, 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें बंद

Oct 25, 2026 - 09:47
0
सीतापुर में PET के लिए 13 केंद्रों पर सख्ती:आभूषण, माला और धागे उतरवाए, 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें बंद
सीतापुर में रविवार को प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) के लिए 13 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन स्तरों पर सघन तलाशी ली जा रही है। जांच के दौरान आभूषण, माला और धागे तक उतरवाए जा रहे हैं। विवाहित महिला अभ्यर्थियों को पायल और चूड़ियां उतारकर अपने परिजनों को सौंपनी पड़ीं। जिले में PET दो पालियों में आयोजित की जा रही है। दोनों पालियों में कुल 11,184 अभ्यर्थी शामिल होंगे। प्रत्येक पाली में 5,592 अभ्यर्थियों के परीक्षा देने की व्यवस्था की गई है। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। 7 सीओ समेत 512 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। सुरक्षा व्यवस्था में 7 क्षेत्राधिकारी (सीओ), 13 इंस्पेक्टर और 26 सब इंस्पेक्टर समेत कुल 512 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि कोई प्रतिबंधित सामग्री परीक्षा कक्ष तक न पहुंच सके। 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें बंद परीक्षा केंद्रों के आसपास भी निगरानी रखी जा रही है। सभी केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में फोटोकॉपी की दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकना और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखना है। सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय के अनुसार जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ केंद्रों के आसपास भी निगरानी की जा रही है, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User