खेत किनारे पानी में मिला किसान का शव:जालौन में पुलिस ने गांव वालों की मदद से बाहर निकलवाया
जालौन में रविवार दोपहर करीब 2 बजे खेत किनारे पानी में किसान का शव मिला। इसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाा, इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना नदीगांव थाना क्षेत्र के खुर्द कैलिया की है। मृतक की पहचान सादुपुरा निवासी ओमप्रकाश पिता मातादीन के रूप में हुई है। ओमप्रकाश की मौत किन कारणों से हुई, इसके बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। नदीगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)