पति पर मारपीट और जबरन शराब पिलाने का आरोप:हरदोई में विवाहिता की मौत के बाद बोली मां, संतान न होने पर करता था प्रताड़ित
हरदोई के शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद बेहटा मोहल्ले में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। रविवार दोपहर करीब एक बजे मृतका के मायके वाले मेडिकल कॉलेज पहुंचे और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। मां ने पति पर संतान न होने को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। मां बोली- बेटी को जबरन शराब पिलाकर पीटता था कन्नौज जिले के सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ की रहने वाली रन्नो देवी ने बताया कि उनकी बेटी मनोरमा (41) की शादी को 18 साल हो चुके थे, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसका पति ओमेंद्र उसे लगातार उलाहने देता था और मारपीट करता था। मां का दावा है कि ससुराल वाले मनोरमा को जबरन शराब पिलाते थे और उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। कमरे में फंदे पर लटका मिला था शव शनिवार सुबह मनोरमा का शव घर के कमरे में पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला था। बताया गया कि उनकी गोद ली हुई बेटी अवन्या नहाने गई थी। लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने अपनी बुआ शिल्पी को बुलाया। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खोला गया तो मनोरमा फंदे पर लटकी मिलीं। परिजन उन्हें मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच मायके पक्ष के हत्या के आरोपों के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। शहर कोतवाल के मुताबिक, मायके पक्ष की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तथ्यों की जांच की जा रही है। सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)