नींद आने से कार पुलिया से टकराकर पलटी,बच्चे की मौत:बरेली में नैनीताल हाईवे पर हादसा, परिवार के छह लोग घायल
बरेली के नैनीताल हाईवे पर रविवार सुबह कनमन गांव के सामने तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में 10 साल के दर्श की मौत हो गई, जबकि परिवार के छह सदस्य घायल हो गए। सभी लोग कार से रुद्रपुर से कासगंज जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के मुताबिक, कार नंबर UK 06 BN 6789 को कासगंज निवासी गौरव जाजू चला रहे थे। वह स्वर्गीय प्रमोद कुमार जाजू के बेटे हैं। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे परिवार नैनीताल हाईवे से गुजर रहा था। कनमन गांव के सामने चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित हो गई और पुलिया से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची देवरनियां पुलिस ने निजी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को राम मूर्ति मेडिकल कॉलेज भेजा। वहां डॉक्टरों ने 10 वर्षीय दर्श को मृत घोषित कर दिया। अन्य छह घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में चालक को नींद आने के कारण हादसा होने की बात सामने आई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)