सपा विधायक इंद्राणी वर्मा ने खेत में धान काटा:श्रावस्ती में बोलीं- पहले किसान की बेटी, फिर विधायक

Oct 24, 2026 - 22:39
0
सपा विधायक इंद्राणी वर्मा ने खेत में धान काटा:श्रावस्ती में बोलीं- पहले किसान की बेटी, फिर विधायक
श्रावस्ती की भिनगा विधानसभा सीट से सपा विधायक इंद्राणी वर्मा का खेत में धान की कटाई करते हुए नजर आईं। शनिवार शाम करीब 6 बजे के बाद उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर धान काटने का वीडियो पोस्ट किया। इसमें वह खेत में काम करती नजर आ रही हैं। विधायक ने किसानों की परेशानी और खेती से अपने जुड़ाव के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें प्यार देकर विधायक बनाया है, लेकिन वह सबसे पहले एक किसान की बेटी हैं। मौसम खराब होने से खेत में गिर गई थी फसल विधायक इंद्राणी वर्मा ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के कारण इस बार धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इससे किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मदद के लिए उन्होंने हर मंच पर आवाज उठाई है। विधायक के मुताबिक, मौसम खराब होने के कारण उनके खेत में भी धान की फसल गिर गई थी। ऐसे में वह खेत में कटाई करने पहुंचीं महिलाओं के बीच गईं और उनका हौसला बढ़ाया। इसके साथ ही उन्होंने खुद भी महिलाओं के साथ धान की कटाई की। 'खेती करना शर्म की बात नहीं' विधायक ने कहा कि खेती उनके परिवार की परंपरा है। खेतों में काम करना उनके लिए न तो हंसी की बात है और न ही शर्म की। उन्होंने कहा कि अगर किसान अपने खेत में बुवाई और कटाई नहीं करेगा, तो वह खुद और दूसरों का पेट कैसे भरेगा। गाय का दूध निकालने से ट्रैक्टर चलाने तक का जिक्र विधायक ने वीडियो में बताया कि खेती उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है। वह घर पर गाय का दूध निकालती हैं और खेतों की जुताई के लिए ट्रैक्टर भी चला लेती हैं। उनके पिता भी किसान थे, इसलिए खेती-किसानी से उनका पुराना जुड़ाव है। उन्होंने बताया कि खेती के साथ-साथ परिवार के बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और नौकरी भी कर रहे हैं। पोस्ट के अंत में विधायक ने 'जय जवान, जय किसान' का संदेश देते हुए किसानों के प्रति अपना समर्थन जताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User