'डॉक्टरों के सम्मान से मरीजों के इलाज को मिलेगा बढ़ावा':डिप्टी सीएम बोले- हर गरीब तक इलाज पहुंचाना लक्ष्य, 45 डॉक्टरों को किया सम्मानित

Nov 23, 2026 - 14:19
0
'डॉक्टरों के सम्मान से मरीजों के इलाज को मिलेगा बढ़ावा':डिप्टी सीएम बोले- हर गरीब तक इलाज पहुंचाना लक्ष्य, 45 डॉक्टरों को किया सम्मानित
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रविवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में देशभर के 45 डॉक्टरों को सम्मानित किया।चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर काम करने और गरीबों-जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने वाले डॉक्टरों को राष्ट्रीय चिकित्सा श्री भूषण-विभूषण और नोबेल अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित एम्स गोरखपुर के अध्यक्ष डॉ.हेमंत कुमार भी मौजूद रहे। आयोजकों के मुताबिक, 30 डॉक्टरों को राष्ट्रीय चिकित्सा श्री भूषण-विभूषण सम्मान, 13 को नोबेल अवॉर्ड फॉर मेडिकल साइंसेज और दो को अवॉर्ड फॉर होम्योपैथिक मेडिसिन दिया गया। इनका भी हुआ सम्मान सम्मानित होने वालों में लखनऊ के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.शैलेंद्र सिंह, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.अभिषेक, गायनेकोलॉजिस्ट डॉ.कुमारी अनुराग और डॉ.संजीव शामिल रहे। इनके अलावा एम्स पटना के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ.अमरेश कुमार, डॉ.दिलशाद आलम, डॉ.आरपी सिंह, डॉ.मनीष गोयल, डॉ.अबीर दत्त, डॉ. गंगेश कुमार गुंजन, डॉ.कौस्तुभ गोयल, डॉ.अनामिका और डॉ.फुजैल आलम को भी सम्मानित किया गया। डॉक्टरों का सम्मान जनता की सेवा का सम्मान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि डॉक्टर दिन-रात मरीजों के इलाज में जुटे रहते हैं। उनके योगदान को पहचानना जरूरी है। सम्मान मिलने से डॉक्टरों का मनोबल बढ़ता है और वे बेहतर तरीके से मरीजों की सेवा कर पाते हैं। डॉक्टरों का सम्मान वास्तव में जनता की सेवा का सम्मान है। समारोह में डॉ.हेमंत कुमार को राष्ट्रीय चिकित्सा सेवा रत्न सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के लिए नारायणी प्रसाद सिंह, डॉ. दिलशाद आलम और अंकित कश्यप को भी सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User