स्टेडियम में गंदगी मिलने पर डीएम ने अधिकारी को चेताया:चित्रकूट में ओपन जिम के पास मिले चिप्स के पैकेट, गुटखा और पॉलिथीन
चित्रकूट के सोनेपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर को चेतावनी दी। सोमवार को सुबह 11 बजे औचक निरीक्षण के दौरान ओपन जिम के आसपास चिप्स के पैकेट, गुटखा और पॉलिथीन मिले। डीएम ने कहा कि दोबारा ऐसी स्थिति मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। इसके लिए प्रमुख सचिव खेल को पत्र भी भेजा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि स्टेडियम परिसर में कहीं भी कचरा नहीं दिखना चाहिए और सफाई नियमित रूप से होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि स्टेडियम में चार सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इसके बावजूद गंदगी मिलना लापरवाही है। उन्होंने कर्मचारियों से नियमित काम लेने और सफाई व्यवस्था की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। स्टेडियम परिसर में रह रहे चौकीदारों को लेकर भी डीएम ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चौकीदार परिसर में स्थायी रूप से न रहें और रहने की अस्थायी व्यवस्था बाहर करें। स्टेडियम का इस्तेमाल केवल खेल गतिविधियों और तय उद्देश्यों के लिए किया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) स्वप्निल कुमार यादव और जिला क्रीड़ा अधिकारी अरविंद कुमार सोनकर सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)