सुल्तानपुर के सीताकुंड घाट पहुंची बड़ी दुर्गा प्रतिमा:नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की

Oct 27, 2026 - 21:28
0
सुल्तानपुर के सीताकुंड घाट पहुंची बड़ी दुर्गा प्रतिमा:नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की
सुल्तानपुर में शहर के सीताकुंड घाट पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे बड़ी दुर्गा प्रतिमा पहुंच गई। प्रतिमा के विसर्जन के बाद अन्य प्रतिमाओं का पारंपरिक तरीके से विसर्जन किया जाएगा। मौके पर डीआईजी सोमेन वर्मा, एसपी विनीत जायसवाल समेत पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित समय के अनुसार पूरा कराने का प्रयास किया जाए। विशेष रूप से सीताकुंड घाट पर शोभायात्रा में शामिल मूर्तियों का विसर्जन रात 12 बजे तक पूरा करने की कोशिश की जाए। नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की। नाव पर लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य नगर पालिका अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि नाव पर एक समय में चार से अधिक लोग न बैठें। नाव पर सवार होने से पहले लाइफ जैकेट जरूर पहनें। लोगों से अपनी गाड़ियां घाट पर खड़ी करने के बजाय घाट से पहले बने गेट के बाहर पार्क करने को कहा गया है। विसर्जन समितियों के सदस्यों को विशेष रूप से ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं कि छोटे बच्चों को नदी के पास न जाने दिया जाए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुस्तैद डीआईजी सोमेन वर्मा ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आगामी आयोजनों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद हैं। सभी संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। कानून-व्यवस्था की लगातार निगरानी की जा रही है। डीआईजी ने अधीनस्थ अधिकारियों को सतर्क रहने और गड़बड़ी करने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User