किशोर से दुराचार के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:तीन दिन बाद संजयनगर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तारी
बरेली के बारादरी इलाके में 14 वर्षीय किशोर से दुराचार के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बुधवार को संजयनगर पेट्रोल पंप के पास छिपा था और बाहर भागने की फिराक में था।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने घटना के समय नशे में होने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर को किशोर के पिता ने बारादरी थाने में शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गोपालनगर निवासी शिवम उर्फ कल्लू उनके बेटे को बहलाकर अपनी डेयरी पर ले गया और उसके साथ दुराचार किया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)