अर्टिगा की टक्कर से छोटा हाथी पलटा:यमुना एक्सप्रेसवे पर चालक गंभीर घायल, चार अन्य को चोटें
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 64 के समीप पीछे से आ रही अर्टिगा कार ने आगे चल रहे छोटे हाथी वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि छोटा हाथी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसमें सवार चार अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा की ओर छोटा हाथी वाहन जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही अर्टिगा कार ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही छोटा हाथी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर नौहझील थाना क्षेत्र की बाजना कट मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना में घायल छोटा हाथी चालक रिंकू निवासी नरेला, दिल्ली को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौहझील भिजवाया। चालक के दाहिने हाथ में गंभीर चोट आई है। वहीं, वाहन में सवार रजनी पत्नी मोहित शर्मा निवासी वाजिदपुर, टप्पल, अलीगढ़ और उसके साथ मौजूद 17 वर्षीय युवती, छह वर्षीय बच्ची तथा पांच वर्षीय बच्चे को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यार्ड में खड़ा करा दिया, जिससे एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित न हो। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अर्टिगा कार की पीछे से टक्कर लगने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)